भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बिहार विधान परिषद चुनाव: राजद और जन सुराज बेफिक्र, NDA के पास सीटें दोगुनी करने का मौका, कांग्रेस का 1 पर सिमटने का खतरा

बिहार विधान परिषद चुनाव: राजद और जन सुराज बेफिक्र, NDA के पास सीटें दोगुनी करने का मौका, कांग्रेस का 1 पर सिमटने का खतरा

विधान परिषद चुनाव बैलेट पेपर से होते हैं. ऐसे में इस चुनाव में जीत और हार से देश में चल रही राजनीति भी प्रभावित हो सकती है. अगर बैलेट पेपर से हुए परिषद चुनाव में विपक्ष की जीत होती है तो राहुल गांधी यह जताएंगे कि वो सही हैं. अगर एनडीए की जीत होती है तो भाजपा कहेगी कि जनता के दिल में पीएम मोदी बसते हैं.

Written BySunil Mishra
Published: Oct 22, 2026, 06:40 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 06:53 PM IST
joinshare
बिहार विधान परिषद चुनाव: राजद और जन सुराज बेफिक्र, NDA के पास सीटें दोगुनी करने का मौका, कांग्रेस का 1 पर सिमटने का खतरा
Image Credit: विधान परिषद चुनाव में किसके पास कितने मौके (AI Image)

About the Author

    Sunil Mishra

    Sunil Mishra

    इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मतदानकर्मी बैलेट बॉक्स और अन्य जरूरी सामग्रियों के साथ मतदान केंद्र के लिए कूच कर चुके हैं. शुक्रवार को सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेंगे. इस चुनाव में 150 उम्मीदवारों का फैसला 5,32,547 मतदाता करेंगे. इस बार के चुनाव में देखा जाए तो सबसे ज्यादा बेफिक्र जन सुराज पार्टी है, क्योंकि उसके पास खोने को कुछ भी नहीं है. फिर भी वह जोर लगा रही है. अगर जन सुराज पार्टी का एक भी सीट जीत गई तो बिहार विधान परिषद में उसका खाता खुल जाएगा. जन सुराज पार्टी के बाद राष्ट्रीय जनता दल भी बेफिक्र दिखती है, क्योंकि उसके प्रत्याशियों के पक्ष में कोई बड़ा जलसा आलाकमान की ओर से नहीं होता दिखा. एनडीए के पास इस चुनाव में सीटों को दोगुनी करने का मौका है तो कांग्रेस पर एक सीट पर सिमटने का खतरा मंडरा रहा है. अभी कांग्रेस के पास विधान परिषद में दो सीटें हैं. अगर इस चुनाव में वह एक सीट हार जाती है तो सदन में केवल एक सदस्य रह जाएगा.

    बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: चुनाव से पहले 8 सीटों की दलीय स्थिति

    क्र.निर्वाचन क्षेत्रमौजूदा/पूर्व सदस्यपार्टी/स्थिति
    1पटना स्नातकनीरज कुमारJDU
    2पटना शिक्षकनवल किशोर यादवBJP
    3कोसी स्नातकडॉ. एन.के. यादवBJP
    4दरभंगा स्नातकसर्वेश कुमारनिर्दलीय
    5तिरहुत स्नातकदेवेश चंद्र ठाकुर/वंशीधर बृजवासीनिर्दलीय (उपचुनाव के बाद)
    6दरभंगा शिक्षकडॉ. मदन मोहन झाकांग्रेस
    7तिरहुत शिक्षकसंजय कुमार सिंहCPI
    8सारण शिक्षकअफाक अहमदनिर्दलीय

    दलवार सीटों का गणित

    दल/श्रेणीसीटें
    BJP2
    JDU1
    कांग्रेस1
    CPI (भाकपा)1
    निर्दलीय3
    कुल8

    अभी की बात करें तो बिहार विधान परिषद की इन 8 सीटों में से 3 एनडीए के पास थीं. पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पिछली बार विधान पार्षद चुने गए थे. दूसरी ओर, भाजपा के पास पटना शिक्षक और कोसी स्नातक सीट थी. पटना स्नातक सीट से नवल किशोर यादव और कोसी स्नातक सीट से डॉ. एनके यादव चुने गए थे. बाकी 5 सीटों पर या तो विपक्षी प्रत्याशी और निर्दलीयों की जीत हुई थी.

    दरभंगा स्नातक सीट से निर्दलीय के रूप में सर्वेश कुमार जीते थे. इसी तरह तिरहुत स्नातक सीट से देवेश चंद्र ठाकुर ने बाजी मारी थी, लेकिन वे 2024 के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से सांसद चुन लिए गए और वहां हुए उपचुनाव में वंशीधर बृजवासी ने जेडीयू से यह सीट छीन ली थी. जेडीयू के अभिषेक झा को इस चुनाव में करारी मात मिली थी.

    READ ALSO: बिहार एमएलसी चुनाव: 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 5,32,547 मतदाता, 8 सीटों पर मतदान कल

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो यहां से कांग्रेस के मदन मोहन झा ने जीत दर्ज की थी. तिरहुत शिक्षक सीट से संजय कुमार सिंह जीते थे, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. सारण शिक्षक सीट की बात करें तो निर्दलीय के रूप में अफाक अहमद ने जीत दर्ज की थी.

    जाहिर है, इनमें से कोई भी सीट राष्ट्रीय जनता दल के पास नहीं थी. ऐसे में अगर वह एक भी सीट जीत जाती है तो उसकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी. कांग्रेस अगर एक भी सीट नहीं जीती तो एक पर सिमटकर रह जाएगी और अगर वह एक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती है तो न केवल विधान परिषद में उसकी संख्या बढ़ जाएगी, बल्कि राहुल गांधी के अभियान को मजबूती मिल सकती है. एनडीए के सामने न केवल अपनी 3 सीटों को बचाने की चुनौती है, बल्कि विपक्षी या निर्दलीयों की सीटों को भी जीतने की चुनौती है. अगर ऐसा होता है तो वह डंके की चोट पर कह सकेगा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी जनता की पसंदीदा वहीं है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Bihar MLC election 2026