SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनाव के कल आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

बिहार विधान परिषद चुनाव यानी एमएलसी चुनाव का रिजल्ट मंगलावर को आएगा. एमएलसी की 8 सीटों पर 150 कैंडिडेट की किस्मत का फैसला होगा. चुनाव आयोग के अनुसार, 27 अक्टूबर मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी.

Written By Shailendra
Published: Oct 26, 2026, 11:53 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 11:59 PM IST
Image Credit: बिहार विधान परिषद चुनाव का कल आएगा रिजल्ट (Z News)
Join

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को पड़े वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी.  चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्य के 6 जिला मुख्यालयों में कुल 8 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं। काउंटिंग को निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी के पूरा कराने के लिए चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

काउंटिंग सेंटर

चुनाव आयोग के अनुसार, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में स्नातक और शिक्षक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. पटना के बांकीपुर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की साइंस बिल्डिंग को काउंटिंग सेंटर बनाया गया है. यहीं पर शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की गिनती होगी. अन्य जिले के प्रमंडलीय मुख्यालयों में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होगी.

गिनती का नियम और प्रक्रिया को जानिए

विधान परिषद चुनाव में जीत का फैसला वरीयता मतों के आधार पर होता है. सबसे पहले प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती की जाएगी. अगर पहली वरीयता में किसी उम्मीदवार को तय कोटा हासिल नहीं होता है, तो द्वितीय वरीयता के वोटों को गिना जाएगा, जब तक जीत-हार का फैसला नहीं हो जाता, तब तक यही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

बता दें कि पटना समेत स्नातक की 4 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सीट पर सबसे अधिक 52.51 फीसदी वोट पड़े थे. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 36.19 फीसदी वोट पड़े थे. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42.15 प्रतिशत और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42 फीसदी वोट पड़े थे.

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सारण सीट पर सबसे अधिक 87.16 प्रतिशत, दरभंगा में 79 प्रतिशत और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 78.10 प्रतिशत वोट पड़े थे. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 मतदान का प्रतिशत रहा था. मंगलवार देर रात तक सभी 8 सीटों के नतीजे साफ हो जाएंगे. चुनाव मैदान में उतरे कुल 150 उम्मीदवारों, जिसमें स्नातक कोटे से 90 और शिक्षक कोटे से 60 प्रत्याशी शामिल हैं.

पटना स्नातक सीट पर टिकीं नजरें

ध्यान दीजिएगा कि इस बार के एमएलसी चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक सीट को लेकर है. इस सीट पर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुलकर विरोध किया. उन्होंने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार का सपोर्ट किया. ऐसा करने पर जदयू ने अनंत सिंह पर सख्त एक्शन लिया और 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया. साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से निकाल दिया. 

यह भी पढ़ें: MLC चुनाव में राजद को सता रहा वोट चोरी का डर, भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पहुंचा निर्वाचन आयोग, बोला- ख्याल रखिए

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES