SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनावः JDU के संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आए, पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को मिल सकता है मौका

जदयू ने एमएलसी चुनाव के लिए अपने चार प्रत्याशियों के नाम तय कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, एनडीए गठबंधन के तहत जदयू 8 सीटों में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जदयू के संभावित प्रत्याशियों में नीरज कुमार, अभिषेक झा, पुष्कर आनंद और दिलीप चौधीरी का नाम सबसे आगे है.

Edited By Shailendra
Published: Sep 12, 2026, 03:31 PM IST | Updated: Sep 12, 2026, 04:00 PM IST
Image Credit: जदयू के संभावित MLC प्रत्याशियों के नाम आए सामने (File- Photo)
Join

बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर चुनाव को लेकर सूबे का सियासी टेंपरेचर चढ़ने लगा है. जदयू ने एनडीए गठबंधन के तहत अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू ने अपने हिस्से की 4 प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही प्रत्याशियों के नाम सामने आने लगे हैं, जिनमें पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को मौका मिल सकता है. चलिए जानते हैं बिहार MLC चुनाव के लिए जदयू के संभावित प्रत्याशियों में कौन-कौन नाम हो सकते हैं.

जदयू के संभावित उम्मीदवारों के नाम
जदयू के मुख्य प्रवक्ता और नीतीश कुमार के करीबी नीरज कुमार का नाम पटना स्नातक सीट से लगभग तय माना जा रहा है. इस सीट का प्रतिनिधित्व नीरज कुमार पहले भी कर चुके हैं. जदयू के युवा चेहरा और प्रवक्ता अभिषेक झा को तिरहुत स्नातक सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की पूरी संभावना है. वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पुष्कर आनंद को टिकट मिलने की संभावना सबसे अधिक है. दिलीप चौधरी का नाम दरभंगा शिक्षक सीट पर जदयू की ओर से सबसे तेज चर्चा है. हालांकि, पार्टी आलाकमान इस सीट के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए कुछ अन्य नामों पर भी मंथन कर रहा है, लेकिन दिलीप चौधरी रेस में सबसे आगे बने हुए हैं.

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज
ध्यान दीजिएगा कि महागठबंधन और अन्य दलों में भी बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. सभी दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. महागठबंधन में शामिल दल राजद, कांग्रेस और वाम दल अपने प्रत्याशियों को उतारने के लिए रणनीति बना रहे हैं. वहीं, राजद ने 11 सितंबर, 2026 दिन शुक्रवार को 6 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की.

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी लड़ेंगी एमएलसी चुनाव
वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी बिहार के 8 एमएलसी सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन कर रही है. प्रशांत किशोर ने हाल ही में मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान एमएलसी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया था. फिलहाल,  जदयू के इन संभावित नामों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

रिपोर्ट: रुपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES