App

Please मुझे बचा लो अंकल... डेढ़ करोड़ के इंजेक्शन के इंतजार में मासूम नेहा, मां ने लगाई Sonu Sood से मदद की गुहार

बिहार की मासूम नेहा मांझी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, जिसके इलाज के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है. बेटी की जान बचाने के लिए मां ने सोनू सूद से मदद मांगी है.

Please मुझे बचा लो अंकल... डेढ़ करोड़ के इंजेक्शन के इंतजार में मासूम नेहा, मां ने लगाई Sonu Sood से मदद की गुहार
Image Credit: Please मुझे बचा लो अंकल... डेढ़ करोड़ के इंजेक्शन के इंतजार में मासूम नेहा, मां ने लगाई Sonu Sood से मदद की गुहार

बिहार में एक मासूम बच्ची सोनू सूद से गुहार लगा रही है, अंकल मुझे बचा लो. मेरे मम्मी पापा मेरा इलाज कराने में समर्थ नहीं हैं. प्लीज, मुझे बचा लो अंकल. मासूम बच्ची की यह करुण गुहार किसी भी कठोर इंसान को पिघला सकती है।

नेहा का इलाज जीन थेरेपी से इलाज संभव, डेढ़ करोड़ का इंजेक्शन
ये बच्ची नेहा मांझी, जो एक ऐसी अनोखी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसका इलाज जीन थेरेपी से ही संभव है. इसका इंजेक्शन इंडोनेशिया में मिलता है, जिसके एक इंजेक्शन की कीमत ही डेढ़ करोड़ रुपए है. डॉक्टर ने बच्ची को दो साल का समय दिया है. बच्ची के परिजनों की माली हालत देखकर डॉक्टर ने बच्ची को बचाने की आस छोड़ देने के लिए कहा है, पर एक मां की ममता ने उसे दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर कर दिया है.

अनंत सिंह से लगाई मदद की गुहार, मगर बेटी की शादी के बीच नहीं हो सकी मुलाकात 
अभी वह बाढ़ में नगर परिषद के आश्रय स्थल में शरण लिए है. उनकी मां बच्ची को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह के यहां मदद की गुहार लेकर पहुंची थी, लेकिन शादी की व्यस्तताओं के बीच मुलाकात नहीं हो सकी है.

सोनू सूद आखिरी उम्मीद, बच्ची के इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार
अब मांझी की मां की आखिरी उम्मीद सोनू सूद हैं, जो ऐसे मामलों में कई लोगों की मदद कर जान बचा चुके हैं. बच्ची की मां ने भी रो रोकर अपनी फरियाद सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद तक पहुंचाने का प्रयास किया है. उन्हें आस है कि मासूम बच्ची की गुहार सुनकर सोनू सूद उनकी मदद जरूर करेंगे.

मदद के लिए फरिश्ते की आस में नेहा की मां 
बच्ची के परिजनों के लिए एक एक पल मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है. मां रोज अपनी आंखों के आगे अपनी बच्ची को मौत के मुंह में जाती देख रही है. उसे उम्मीद है कि भगवान एक दिन उनकी फरियाद जरूर सुनेंगे और मासूम की मदद के लिए किसी फरिश्ते को उनके पास भेजेंगे.

(बाढ़ से चंदन राय की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More