SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इमेज ऑफ द डे: बिहार की गंडक नदी में आई बाढ़ ने खींचा दुनिया का ध्यान, NASA ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें

गंडक नदी में इस वर्ष दर्ज की गई अभूतपूर्व जलस्तर वृद्धि और भयावह बाढ़ की गंभीरता अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्ज हुई है. NASA Earth Observatory की उपग्रह-आधारित रिपोर्ट में नेपाल से लेकर बिहार तक गंडक के असाधारण जलप्रवाह, तटबंधों के ओवरटॉपिंग और ब्रीच और व्यापक बाढ़ की स्थिति को दर्शाया गया है. यह रिपोर्ट गंडक नदी में इस ऐतिहासिक जलवृद्धि की गंभीरता को रेखांकित करती है.

Written By Shailendra
Published: Oct 03, 2026, 19:12 IST | Updated: Oct 03, 2026, 19:21 IST
Image Credit: गंडक में अचानक आई बाढ़ ने दुनिया भर का ध्यान खींचा (Photo- @science.nasa.gov)
Join

नेपाल के पहाड़ी इलाकों और बिहार के मैदानी भागों में मॉनसून के जाते-जाते मूसलाधार बारिश ने ऐसी तबाही मचाई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 2 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने आधिकारिक साइंस पोर्टल (Earth Observatory) पर बिहार में गंडक नदी और नेपाल में नारायणी नदी में आई भयावह बाढ़ की तस्वीरों को 'इमेज ऑफ द डे' के रूप में जारी किया है.

NASA के अर्थ ऑब्जर्वेटरी रिपोर्ट बारिश ने गंडक नदी को डुबो दिया टेरा और एक्वा सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल करके यह दिखाता है कि कैसे सितंबर के आखिर में हुई बारिश ने गंडक को नेपाल के देवघाट में ऐतिहासिक जलस्तर और भारत में नए रिकॉर्ड स्तर बगहा, डुमरीघाट, रेवाघाट और लालगंज में नए HFL को पार करने पर मजबूर कर दिया, बांध तोड़ दिए और सैकड़ों किलोमीटर तक खेतों और बस्तियों में पानी भर गया.

इससे पहले 27 अगस्त, 2008 को NASA का द अर्थ ऑब्जर्वेटरी का रिपोर्ट में मानसून की बाढ़ ने भारतीय नदी को नया आकार दिया और कोसी नदी के रास्ते में बदलाव के बारे में दिखाया गया था. NASA के टेरा और एक्वा सेटेलाइट्स पर लगे मोडिस (MODIS) सेंसर की ओर से ली गई 20 सितंबर और 29 सितंबर, 2026 की तस्वीरों की तुलना करें, तो साफ दिखता है कि महज 9 दिनों के भीतर यह नदी कई किलोमीटर चौड़ी होकर कैसे बस्तियों को निगल गई.

2008 की कोसी त्रासदी की यादें ताजा
NASA की ओर से इससे पहले 27 अगस्त, 2008 को बिहार की कोसी नदी के धारा बदलने पर मानसून की बाढ़ ने भारतीय नदी को नया आकार दिया, इस नाम से रिपोर्ट छापी थी. अब 18 साल बाद गंडक (नारायणी) नदी में आई इस ऐतिहासिक तबाही ने उसी त्रासदी की कड़वी यादें ताजा कर दी हैं.

48 घंटे की बारिश और रिकॉर्डतोड़ जलस्तर
नेपाल के हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 24 से 27 सितंबर के बीच लुंबिनी और गंडकी प्रांतों में बादलों के फटने जैसी मूसलाधार बारिश हुई. 27 सितंबर को नेपाल का देवघाट गेज स्टेशन तक जलस्तर 11.94 मीटर पहुंच गया था. 1960 के दशक में जब से यहां आंकड़े दर्ज करना शुरू हुआ है, यह अब तक का सबसे हाई लेवल पर जलस्तर (HFL) है.

बिहार में टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड
नेपाल से उफनाई गंडक जब बिहार की सीमाओं में दाखिल हुई, तो बिहार के कई जल-मापक स्टेशनों पर इतिहास का नया हाई-वॉटर मार्क दर्ज हुआ. बगहा, डुमरियाघाट, रेवाघाट और लालगंज में जलस्तर ने अपने पुराने सभी सर्वकालिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. गंडक नदी अपनी घुमावदार और बिखरी हुई बनावट के लिए जानी जाती है. नदी के बीच में जमा गाद और बालू के हिस्सों, जिन्हें स्थानीय भाषा में दियारा कहा जाता है, जो हर साल पानी भरता ही है, लेकिन इस बार पानी का बहाव इतना तेज था कि इसने तटबंधों को उखाड़ फेंका. अरेराज, बगहा और फुलिया खंड के कई इलाकों में तटबंध टूटने से पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में घुसा. सैकड़ों गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और हजारों की आबादी बेघर होकर ऊंचे स्थानों या पक्के बांधों पर शरण लेने को मजबूर है.

NASA की फॉल्स-कलर इमेज क्या बताती है? जानिए
NASA ने स्थिति की गंभीरता को समझाने के लिए 'फॉल्स-कलर' (band 7-2-1) तस्वीरों का सहारा लिया है. गहरा नीला रंग उफनती हुई गंडक नदी और बाढ़ के उस फैलाव को दिखाता है, जो सैकड़ों वर्ग किलोमीटर के खेतों और गांवों को निगल चुका है. जबकि, चमकीला हरा रंग हरा-भरा वन क्षेत्र और पेड़-पौधे को दिखाता है. हल्का नीला रंग आसमान में मौजूद बादल को दिखा रहा है. तस्वीरों में 20 सितंबर तक जहां नदी एक पतली रेखा की तरह दिख रही थी. वहीं, 29 सितंबर की तस्वीर में पूरा इलाका नीले समंदर में बदला नजर आ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES