App

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस: अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने वीआरएस यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लिया है. उनके वीआरएस को सरकार ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी भी दे दी है. विनय कुमार हाल में छुट्टी पर भी गए थे और उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस: अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी
Image Credit: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस (फाइल फोटो)

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है. बिहार सरकार के गृह विभाग ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी दे दी है. उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, विनय कुमार 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. बता दें कि 1991 बैच के IPS अधिकारी विनय कुमार ने 13 दिसंबर, 2024 को बिहार के DGP का पदभार संभाला था और वे 12 दिसंबर, 2026 को इस पद से रिटायर होने वाले थे.

वीआरएस को तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार
विनय कुमार ने 25 सितंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था. इसके बाद गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने उनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए वीआरएस को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया. 

तीन महीने पहले देना होता है नोटिस
जारी आदेश के मुताबिक, अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियमावली, 1958 के नियम 16(2) के तहत सामान्य तौर पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए तीन महीने पहले नोटिस देना होता है. हालांकि, विनय कुमार के मामले में इस अवधि की शर्त को माफ करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्ति स्वीकार की गई है.

बिहार का नया राज्य मुख्य सूचना आयुक्त
सरकार की ओर से आदेश प्रधान सचिव पंकज कुमार द्वारा जारी किया गया है. इसकी प्रतिलिपि केंद्रीय गृह मंत्रालय, राज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव सहित राज्य के संबंधित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, विनय कुमार को बिहार का नया राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति को लेकर भी औपचारिक अधिसूचना जारी होने की रिपोर्ट है. 

प्रीता वर्मा को बनाया गया था अतिरिक्त प्रभार
विनय कुमार हाल में छुट्टी पर भी गए थे और उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More