SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार क्राइम: पटना में हथियार तस्कर गिरफ्तार, वैशाली में लूट की वारदात... पुलिस की सरकारी गाड़ी के साथ ड्राइवर ने बनाई रील

पटना में पुलिस ने तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं, वैशाली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की सरकारी गाड़ी के साथ ड्राइवर रील बनाता दिख रहा है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 29, 2026, 08:25 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 08:43 AM IST
Image Credit: पुलिस की सरकारी गाड़ी के साथ ड्राइवर ने बनाई रील (जी मीडिया)
Join

पटना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीचक बाजार स्थित एक मुहल्ले में छापेमारी की. इस दौरान हथियार तस्करी के आरोप में तीन युवकों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए. गिरफ्तार युवकों पर आरोप है कि तीनों हथियार की खरीद बिक्री का धंधा करते थे. बुधवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी हथियार खरीद बिक्री करते हैं. पुलिस ने गुप्त तरीके से जाल बिछाया और उस मुहल्ले में पहुंची. पहले एक आरोपी को पकड़ा गया, उसके घर से हथियार मिले.

गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर अन्य दो घरों में भी पुलिस पहुंची और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है, ताकि धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सभी हथियार खरीद कर उसे आसपास के इलाकों में ऊंचे दाम में बेचते थे. पटना सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार ने बताया कि प्राप्त गुप्त सूचना पर एसएचओ सुमन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. गिरफ्तार आरोपी गौरी, सूरज और दीपक गौरीचक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन और 23 हजार नगद बरामद हुए हैं.

वैशाली में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

वैशाली के महनार में थाने की सरकारी गाड़ी पर रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुरी गाने 'हमर विधायक से पहचान है...' पर बनाई गई इस रील में थाने का प्राइवेट चालक रवि कुमार है. आरोप है कि सरकारी वाहन का इस्तेमाल निजी काम के लिए किया जा रहा था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. वायरल वीडियो महनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इशहाकपुर गांव निवासी रवि कुमार थाने की गाड़ी चलाता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह सरकारी बोलेरो लेकर अपने घर और आसपास के इलाकों में घूमता है और लोगों पर धौंस जमाता है.

ऐसे में सवाल है कि सरकारी वाहन पर रील बनाने की अनुमति किसने दी? क्या गाड़ी के इस्तेमाल का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा? और क्या इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी. बता दें कि इससे पहले 20 जुलाई 2026 को भी रवि कुमार पर एक युवक के गाल में चाबी घोंपकर घायल करने का आरोप लगा था. उस मामले में उसे जेल भेजे जाने की बात सामने आई थी. फिलहाल पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही है.

वैशाली में लूट की वारदात

वैशाली के महुआ में अपराधियों ने निझमा चौक से बड़हर चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी को निशाना बनाया. अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर डेढ़ लाख रुपये नकद और उनकी बाइक लूट ली. वारदात के बाद सभी अपराधी बड़हर चौक की ओर फरार हो गए. पीड़ित व्यवसायी की पहचान नरसिंहपुर बंगाही गांव के कुशहर पुल निवासी राजीव कुमार साह के रूप में हुई है. व्यवसाय से लौटने के दौरान अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और हथियार के बल पर लूटपाट की.

घटना की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ पोलस्त कुमार और थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन के एक दिन पहले ही मो. जुगनू भागा, मधेपुरा मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल से 2 कैदी फरार, पुलिस ने फिर धर दबोचा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES