SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में कानून-व्यवस्था पर एक्शन मोड में मुख्य सचिव, काम में ढिलाई बरतने वाले पुलिस अफसर नपेंगे, दिए सख्त निर्देश

बिहार में कानून-व्यवस्था और पुलिस महकमे की सुस्ती पर अब नकेल कसने की सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है. पटना में गुरुवार को इसके लिए एक हाई-लेवल मीटिंग हुई. मीटिंग में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने चेतावनी दी कि काम में ढिलाई अब किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी.

Written By Shailendra
Published: Sep 24, 2026, 10:39 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 10:47 PM IST
Image Credit: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की (File-Photo)
Join

बिहार में क्राइम पर कंट्रोल और कानून व्यवस्था का इकबाल कायम करने के लिए राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने 24 सितंबर, 2026 दिन गुरुवार को पटना में एक हाई-लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई. इस दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पुलिस अफसरों की सुस्ती और ढुलमुल रवैया को लेकर सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जो अधिकारी काम में लापरवाही बरतेंगे, उन्हें तुरंत पद से हटाया जाएगा. साथ ही सख्त कार्रवाई भी होगी.

बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मीटिंग में कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने का असर सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि लोगों को नजर आना चाहिए. अब से सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) की परफॉर्मेंस का रेगुलर असेसमेंट होगा. इसकी समीक्षा किसी घटना पर पुलिस कितनी तेजी से रिएक्ट करती है, जनता का फीडबैक कैसा है, इलाके में सुरक्षा का माहौल कितना बेहतर हुआ है, इस आधार पर होगा.

हाई-लेवल मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने एसपी की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कप्तान को अपने जिले की कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी. इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने, खुद फील्ड विजिट करने और सब-डिवीजन लेवल तक निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस की टीमों को हर वक्त अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है. अपराधियों की आवाजाही पर ब्रेक लगाने के लिए जरूरत के हिसाब से फौरन चेकपोस्ट बनाने की हिदायत दी गई. हालांकि, मुख्य सचिव ने हाल के दिनों में कुछ मामलों में पुलिस के तुरंत एक्शन की तारीफ भी की.

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मीटिंग में जमुई पुलिस की तारीफ की. उन्होंने जमुई पुलिस के फौरन कार्रवाई का खास जिक्र किया. साथ ही कहा कि बाकी जिलों को भी जमुई से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी वारदात होने के बाद पुलिस जितनी तेजी से एक्शन लेगी, जनता का भरोसा व्यवस्था पर उतना ही मजबूत होगा. सभी अफसरों को इसी तरह एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES