SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

38 जिलों में फ्री कोचिंग, 10 डॉक्टर बर्खास्त, बिहार कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले

बिहार में बड़े फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग गई है. सीएम सम्राट कैबिनेट में पटना की जलापूर्ति के लिए 1,794 करोड़ रुपए मंजूर किए, जबकि 10 डॉक्टर को बर्खास्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. साथ ही 38 जिलों में मुफ्त प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग मिलेगी.

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 19:30 IST | Updated: Nov 25, 2026, 19:38 IST
Image Credit: बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले (File- Photo)
Join

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, सड़क, पेयजल और खेल समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. पटना की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अमृत 2.0 मिशन के तहत 1,794.32 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. इसके तहत शहर के 75 वार्डों के 2.18 लाख से अधिक घरों को जलापूर्ति नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. वहीं, ग्राम कचहरियों को मिलने वाली वार्षिक प्रशासनिक राशि 4 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये कर दी गई है.

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में कुल करीब 1,294 एकड़ जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को मार्च 2027 तक जारी रखने और इसके लिए करीब 164.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को UPSC, BPSC, SSC, बैंकिंग और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराने के लिए सभी 38 जिलों में प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र संचालित होंगे. इनका संचालन ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी हाइब्रिड मोड में होगा. इस पर सालाना करीब 31.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े फैसले में लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 10 चिकित्सकों को सरकारी सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी गई है. वहीं, IGIMS पटना में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के लिए 64 पद और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए चार नए पद सृजित किए जाएंगे. मेडिकल फिजिसिस्ट-सह-रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर सेवा संवर्ग नियमावली 2026 को भी मंजूरी मिली है.

इसके अलावा मधेपुर-तुमरिया-अंधराठाढ़ी-रामपुर-भूपट्टी सड़क के 39.20 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए 192.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम में पेयजल परियोजना की संशोधित लागत 1,347.32 करोड़ से बढ़ाकर 2,014.65 करोड़ रुपये की गई है. बिहार आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन, बिहार खनिज नियमावली में संशोधन, खेल संघों को अनुदान देने की नई गाइडलाइन और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में नए पदों के सृजन समेत कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई.

रिपोर्ट: शिवम राज

यह भी पढ़ें: अब पढ़ाई के समय नहीं होगी मीटिंग और ट्रेनिंग, बीजेपी-जदयू ने किया स्वागत, तो राजद-कांग्रेस ने उठाया सवाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES