SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार का धनकुबेर ADM: पटना में 12 घंटे चली छापेमारी, देर रात तक नोट गिनते रहे अधिकारी, लाखों रुपये की तो सिर्फ घड़ियां मिलीं

ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के घर से करीब 70 लाख रुपये कैश मिलने की बात सामने आई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एडीएम साहब के घर से छापेमारी के दौरान 48 महंगी घड़ियां मिली हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 29, 2026, 10:11 AM IST | Updated: Sep 29, 2026, 12:10 PM IST
Image Credit: पटना में एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के ठिकाने पर 12 घंटे चली छापेमारी (Zee Media)
Join

पटना के एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर पर विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते सोमवार (28 सितंबर) को एडीएम से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापा मारा. इस दौरान विजिलेंस टीम के अधिकारियों को अकूत संपत्ति बरामद हुई. जानकारी के मुताबिक, एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर के दानापुर स्थित आवास पर करीब 12 घंटे तक छापेमारी चली और निगरानी विभाग के अधिकारी अधिकारी रात भर नोटों की गड्डियां गिनते रहें. दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के कश्यप ग्रीन सिटी स्थित आवास से करीब 70 लाख रुपये नकद, महंगी घड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है. एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर की पत्नी कुमारी स्वीटी भी सब रजिस्ट्रार हैं. उनके नाम करीब 2.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है. इस छापेमारी के बाद यह दंपती सुर्खियों में है.

जानकारी के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और सब रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी (उनकी पत्नी) के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की. निगरानी थाना कांड संख्या 113/26 के तहत न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद पटना और बेगूसराय में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया. रूपसपुर थाना क्षेत्र के कश्यप ग्रीन सिटी स्थित आवास पर चली तलाशी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद करीब 90 लाख के सोने के गने और करोड़ों रुपए के जमीन के कागजात मिलने की जानकारी है. नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगाई गई. इसके अलावा करीब 48 रोलेक्स और राडो कंपनी महंगी घड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है. घड़ियों की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है. हालांकि बरामद सामान की अंतिम मात्रा और कीमत का आधिकारिक आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

रविंद्र कुमार दिवाकर, जो पटना में ADM सप्लाई के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी, जो दानापुर अवर निबंधन के पद पर कार्यरत हैं, के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है. न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर उनके कार्यालय, आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान नकदी, घड़ियां, आभूषण और जमीन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. पूरी कार्रवाई के बाद बरामदगी का विस्तृत आकलन किया जाएगा.- मिथिलेश कुमार, डीएसपी, निगरानी विभाग

निगरानी विभाग के अनुसार, जांच अवधि में आरोपितों और उनके परिजनों के नाम से अर्जित अचल संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 2 करोड़ 92 लाख 85 हजार 900 रुपये दर्ज हैं. इनमें कश्यप ग्रीन सिटी में पति-पत्नी के नाम दर्ज दो फ्लैट, फुलवारीशरीफ में जमीन, बलिया और बेगूसराय की संपत्ति समेत अन्य अचल संपत्तियां शामिल बताई गई हैं. बता दें कि रविंद्र कुमार दिवाकर ने वर्ष 2000 में शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद वे अलग-अलग जिलों में DPRO, SDC, PGRO और SDM जैसे पदों पर रहे और अक्टूबर 2025 से पटना में ADM सप्लाई के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं.

उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी 2013 बैच की सब रजिस्ट्रार हैं और वर्ष 2024 से दानापुर में जिला अवर निबंधक के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं. दानापुर के कश्यप ग्रीन सिटी में रातभर चली निगरानी की इस कार्रवाई में नकदी, आभूषण, महंगी घड़ियां और जमीन से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल निगरानी की टीम बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का मिलान कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले में बरामदगी और आय से अधिक संपत्ति का अंतिम आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES