SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोजपुर डबल मर्डर: तेंदुनी गांव में सौतेली मां और भाई की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

भोजपुर के तेदूंनी गांव में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सौतेली मां और भाई की गला रेतकर हत्या कर गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 04, 2026, 01:02 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:30 PM IST
Image Credit: भोजपुर डबल मर्डर (जी मीडिया)
Join

भोजपुर जिले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां और बड़े भाई का बेरहमी से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेंदुनी गांव में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, कल देर रात करीब 2:00 बजे, 39 वर्षीय सुनील कुमार और 55 वर्षीय रामवती देवी की उनके ही सौतेले बेटे ने गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यह हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

दोनों मृतकों के शव आरा सदर अस्पताल लाए गए हैं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हत्याएं एक युवक ने की हैं. मृतका रामवती कुंवर उसकी सौतेली मां थीं और संपत्ति को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था. कल देर रात, सौतेले बेटे ने कथित तौर पर रामवती कुंवर और सुनील कुमार, दोनों का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

भोजपुर में विवाहिता की हत्या

भोजपुर में ही एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने पीटा और फिर फंदे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महौली गांव में हुई. 35 वर्षीय प्रियंका कुमारी को उसके पति और ससुराल वालों ने पीटा और फिर फांसी पर लटकाकर उसकी जान ले ली. घटना की जानकारी मिलने पर प्रियंका के परिजन उसके घर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि घर बंद था और उसका ससुर दरवाजे पर सो रहा था. जब मृतका के भाई ने पूछा कि घर में बाकी सब लोग कहां हैं, तो ससुर ने जवाब दिया कि वे सब बाहर गए हुए हैं.

जब मृतका के भाई पंकज को शक हुआ, तो उसने दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि उसकी बहन प्रियंका की हत्या कर दी गई है और उसका शव छत के पंखे से लटका हुआ है. उसने तुरंत आरा मुफस्सिल पुलिस स्टेशन को इस घटना की सूचना दी. इस पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मृतका के बहनोई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य नामजद संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस की देखरेख में आरा सदर अस्पताल में मृतका प्रियंका का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने इस मामले पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

रिपोर्ट: मनीष कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: भागलपुर पुलिस को भी नहीं हो रहा यकीन, हत्या आरोपी की तलाश में पहुंची और पकड़ में आ गया जिस्मफरोशी का धंधा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES