SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भागलपुर पुलिस को भी नहीं हो रहा यकीन, हत्या आरोपी की तलाश में पहुंची और पकड़ में आ गया जिस्मफरोशी का धंधा

भागलुपर पुलिस नवगछिया में हत्या के आरोपी की तलाश में पहुंची, तो टीम को जिस्मफरोशी का धंधा मिला. पुलिस ने एक निजी मकान में छापेमारी कर करीब एक दर्जन महिला-पुरुष को में हिरासत लिया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 02, 2026, 11:50 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 11:57 PM IST
Image Credit: भागलुपर में मकान से हिरासत में लिए गए एक दर्जन महिला-पुरुष (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

भागलपुर जिला के नवगछिया में हत्या के एक आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस को छापेमारी के दौरान एक अलग ही मामले का पता चला. पुलिस जिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक निजी मकान में पहुंची थी, वहां कथित तौर पर अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली.

नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक का मामला

इसके बाद पुलिस ने मकान में छापेमारी कर करीब एक दर्जन महिला और पुरुषों को हिरासत में ले लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. मामला नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक का है.

पुलिस को हत्या के एक मामले में आरोपी की थी तलाश

दरसअल, नवगछिया पुलिस को हत्या के एक मामले में आरोपी की तलाश थी. इसी सिलसिले में पुलिस टीम लखन लाल सिंह के घर पहुंची थी. पुलिस का उद्देश्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करना था, लेकिन छापेमारी के दौरान मकान में कथित अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली.

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई

इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात भी सामने आई है. एसडीपीओ सायम रजा ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुई छापेमारी के दौरान अनैतिक व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मकान की तलाशी ली.

मकान में संचालित गतिविधियों की भी जांच की जा रही

अब पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही बरामद सामान और मकान में संचालित गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

लक्ष्मीपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी

इधर, पुलिस की इस कार्रवाई की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, लक्ष्मीपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल को एक निजी मकान में छापेमारी करते देख स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. काफी देर तक मौके पर लोगों की आवाजाही बनी रही.

पटना में भी गणपति होटल से 5 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने सोमवार को ही गणपति होटल से 5 महिलाएं और 3 पुरुष को गिरफ्तार किया है. ये लोग भी जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे थे.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

यह भी पढ़ें: गणपति होटल में 'गुटूर गू' कर रहे थे 5 महिलाएं और 3 पुरुष, पटना पुलिस की अचानक रेड में धर लिए गए

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES