'महोदय चेत जाइए, नहीं तो...', भागलपुर में मंत्री ई. शैलेंद्र ने JDU सांसद बोला तीखा हमला
भागलपुर में मंत्री ई. शैलेंद्र ने जेडीयू सांसद अजय मंडल तीखा हमला बोलते हुए उनकी कार्यशैली पर तमाम सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे सरकार में हैं और कोई समस्या है, तो उन्हें अपनी बात उचित मंच पर रखनी चाहिए.
बिहार एनडीए में इन दिनों काफी खटपट देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में भागलपुर में मंत्री ई. शैलेंद्र ने जेडीयू सांसद अजय मंडल तीखा हमला बोलते हुए उनकी कार्यशैली पर तमाम सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं मंत्री शैलेंद्र ने जेडीयू सांसद को भविष्य के लिए सचेत किया है. मंत्री ने कहा कि भाजपा और जदयू ने मिलकर उन्हें दो बार विधायक और दो बार सांसद बनाया, लेकिन वे हमेशा सरकार के विरोध में ही बयानबाजी करते रहते हैं. कभी वे बेली ब्रिज में घोटाले का आरोप लगाते हैं तो कभी काजी कोड़ैया के कटाव निरोधी कार्य में भ्रष्टाचार की बात कहते हैं. मंत्री ने दो टूक में कहा कि अगर वे सरकार में हैं और कोई समस्या है, तो उन्हें अपनी बात उचित मंच पर रखनी चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर बयान देकर सरकार की छवि धूमिल करनी चाहिए.
विपक्षी उम्मीदवार पर भी साधा निशाना
इस दौरान मंत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया और चुनावी नतीजों को लेकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो 61 हजार वाली कहां गईं? मंत्री ने कहा कि एक अनजान आदमी जो कभी क्षेत्र में नहीं घूमा, उसे 61 हजार वोट कहां से मिले? उनकी जमानत जब्त हो जाना चाहिए. उन्होंने जाति आधारित राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही. यहां मंत्री ने काजी कोड़ैया में कटाव और बांध की सुरक्षा कार्यों का भी जायजा लिया और जनता को सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.
सियासी गलियारों में चर्चा में मंत्री का बयान
उन्होंने कहा कि क्षेत्र को कटाव से बचाने के लिए बांध की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा. इसके तहत आरसीसी की दीवार निर्माण के साथ सीट पाइलिंग का काम भी कराया जाएगा. मंत्री के बयान के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. खासकर सांसद अजय मंडल को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी तरह से गयाजी में जेडीयू विधायक और कृषि मंत्री विजय सिन्हा के बीच तीखी बहस देखने को मिली. यहां दोनों नेता 'ठेकेदारी' को लेकर आपस में भिड़ गए.