SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भागलपुर में राहत शिविर बना रणक्षेत्र: प्लेट छूने पर बवाल, जमकर चली कुर्सियां, बाढ़ पीड़ितों का खाना बर्बाद

भागलपुर के राघोपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर लगाया गया है. यहां पर राहत शिविर में खाने की लाइन में लगे दो लोगों के बीच प्लेट छूने की वजह से विवाद हो गया और वह इतना बढ़ा की मारपीट हो गई.

Edited By Shailendra
Published: Sep 09, 2026, 06:44 PM IST | Updated: Sep 10, 2026, 01:18 PM IST
Image Credit: भागलपुर में राहत शिविर बना रणक्षेत्र (Photo- Z)
Join

भागलपुर जिला के नवगछिया स्थित राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सामुदायिक किचन में भोजन करने के दौरान दो लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला करने लगे और कुर्सियां फेंककर मारपीट शुरू हो गई. कुछ ही देर में भोजन स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस दौरान तैयार भोजन भी बर्बाद कर दिया गया.

हजारों लोग भोजन और जरूरी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे
दरअसल, एक तरफ सरकार और प्रशासन बाढ़ पीड़ितों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. वहीं, राहत शिविर में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आपदा की इस घड़ी में जहां हजारों लोग भोजन और जरूरी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दूसरी तरफ राहत शिविर में आपसी विवाद के कारण भोजन की बर्बादी चिंता का विषय है. हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

भागलपुर में बाढ़ का कहर
बता दें कि बाढ़ का कहर पूरे भागलपुर जिला में हाहाकार मचा रहा है. गांव से लेकर शहर तक हर तरफ बस पानी ही पानी दिखाई दे आ रहा है. बाढ़ भागलपुर वासियों की जिंदगी पर कहर बनकर टूटा है. हालात इतने भयावह हैं कि गंगा नदी में राहत और बचाव के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं. केवल भागलपुर में एसडीआरएफ की 10 बोट और एनडीआरएफ की 3 बोट राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं. वहीं, तीन अलग-अलग नाव हादसों के दौरान भी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोगों की जान बचाई है.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES