App

बेतिया में 15 करोड़ की लूट मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुई थी वारदात

बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सेनको गोल्ड एंड डायमंड शो रुम में हुए लूट मामले में 4 और आरोपियों को दबोच लिया है, जिससे अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 7 हो गई है.

बेतिया में 15 करोड़ की लूट मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुई थी वारदात
Image Credit: बेतिया सेको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम लूट मामला (जी मीडिया)

बेतिया में 18 नवंबर को सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरुम में हुए करीब 15 करोड़ के लूट मामले में पुलिस ने चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में बेतिया पुलिस ने पहले तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसी के साथ, इस बड़े लूट मामले में अब तक सात अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अविनाश कुमार, नीतीश कुमार और राजन कुमार बताया जा रहा है, जिन्हें पुलिस ने वैशाली से पकड़ा है. वहीं, सूरज यादव को पुलिस ने बेतिया से ही गिरफ्तार किया है. बेतिया से गिरफ्तार सूरज कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी है. उसके खिलाफ बिहार और उत्तारखंड में कुल 7 मामले दर्ज है. 

दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात

दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटे का माहौल पसर गया था. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी थीं और शहर के व्यवसायियों में भय का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी हर किशोर राय और एसपी कुमार गौतम ने खुद कमान संभाली थी. डीआईजी ने दावा किया था कि करीब आठ हथियारबंद अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है. कई अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

शोरूम गार्ड की बेरहमी से पिटाई

इस मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की गई थी. फुटेज में एक अपराधी नीचे के फ्लोर पर बिना मास्क के हथियार लिए तैनात दिखा, जबकि अन्य बदमाश हथियार के दम पर बेखौफ होकर लूट को अंजाम देते नजर आए थे. 

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

लूट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया था, जिसका इलाज कराया गया. बता दें कि यह वारदात पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक रेणु देवी के घर के ठीक बगल में हुई थी, जिस पर उन्होंने भी जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया था. लगातार जांच और दबिश के बाद अब पुलिस को चार और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More