SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CM सम्राट के आदेश पर बेतिया GMCH का औचक निरीक्षण, 50% डॉक्टर गायब; DM को सौंपी गई रिपोर्ट

CM सम्राट के आदेश पर बेतिया GMCH का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान 114 डॉक्टरों में से 50 प्रतिशत डॉक्टर गायब मिले. GMCH की प्रिंसिपल डॉ. सुधा भारती ने इसकी रिपोर्ट DM तरनजोत सिंह को सौंप दी है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 29, 2026, 13:09 IST | Updated: Nov 29, 2026, 13:49 IST
Image Credit: बेतिया जीएमसीएच एक्शन (जी मीडिया)
Join

बेतिया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर GMCH में बड़ी कार्रवाई हुई है. सीएम सम्राट चौधरी के आदेश पर प्रभारी मंत्री लखेंद्र रौशन, सांसद डॉ. संजय जायसवाल और डीएम तरनजोत सिंह ने जीएमसीएच का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 114 डॉक्टरों में से 50 प्रतिशत डॉक्टर अनुपस्थित पाये गए. मामले में अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है और रिपोर्ट बेतिया डीएम तरनजोत सिंह को भेज दी गई है.

डॉक्टरों से मांगा गया स्पष्टीकरण

अस्पताल प्रशासन ने 24 अनुपस्थित डॉक्टरों और अस्पताल में तैनात 15 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है. इन 15 डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काट लिया गया है. इसके अलावा, 22 पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिन्होंने ड्यूटी पर मौजूद होने के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई थी. बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) की प्रिंसिपल डॉ. सुधा भारती ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट तरनजोत सिंह को एक रिपोर्ट सौंपी है.

सीएम सम्राट ने दिया था जांच करने का आदेश

बता दें कि 26 नवंबर को बेतिया दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वहां की भीड़ से बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के डॉक्टरों के मनमाने रवैये को लेकर कई शिकायतें मिलीं. राजदेवड़ी में मंच से सम्राट चौधरी ने बेतिया के डीएम तरनजोत सिंह को जीएमसीएच का निरीक्षण करने और किसी भी कमी को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 

मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी घोषणा की थी कि अगर कोई कमी पायी गयी तो सिविल सर्जन को निलंबित कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस निर्देश के अगले दिन (27 नवंबर) ही एक्शन देखने को मिला.

जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र रौशन, बेतिया सांसद डॉ संजय जयसवाल और जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सुबह-सुबह बेतिया जीएमसीएच का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुईं. अस्पताल के 114 डॉक्टरों में से 50 प्रतिशत अनुपस्थित पाए गए. इसके अलावा, एक्स-रे और सीबीसी प्रक्रियाओं में लापरवाही देखी गई.

हर सात दिन में जीएमसीएच का निरीक्षण

मंत्री लखेंद्र रौशन ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीएम को जीएमसीएच का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था. सांसद और डीएम के साथ निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे. इस दौरान 114 में से 50 फीसदी डॉक्टर अनुपस्थित थे. बेतिया डीएम तरनजोत सिंह जांच करेंगे कि पिछले महीने में कितने अन्य लोग अनुपस्थित रहे हैं. 

उन्होंने आगे कहा था कि सभी संबंधितों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि उन्होंने बेतिया डीएम को हर सात दिन में एक बार जीएमसीएच का निरीक्षण करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि किसी भी कमी को दूर किया जाए.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

यह भी पढ़ें: बेतिया में CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर वार, राहुल-तेजस्वी को दी खुली चुनौती; 1 करोड़ रोजगार का वादा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES