SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CM सम्राट चौधरी के सख्त तेवर का असर! बेतिया GMCH में 50% डॉक्टर मिले गायब, लापरवाही पर थमाया नोटिस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बेतिया GMCH में मंत्री, सांसद और डीएम ने निरीक्षण किया. जहां 114 डॉक्टरों में से करीब 50% अनुपस्थित मिले और जांच में कई अन्य कमियां भी सामने आईं.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 27, 2026, 16:43 IST | Updated: Nov 27, 2026, 16:51 IST
Image Credit: CM सम्राट चौधरी के सख्त तेवर का असर! बेतिया GMCH में 50% डॉक्टर मिले गायब, लापरवाही पर थमाया नोटिस
Join

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजदेवड़ी के मंच से बेतिया के डीएम तरनजोत सिंह को जीएमसीएच का निरीक्षण कर वहां की कमियों की जांच करने का निर्देश दिया था. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अगर जांच में खामियां पाई जाती हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने मंच से ही सिविल सर्जन (CS) को निलंबित करने की चेतावनी भी दी थी. अब मुख्यमंत्री के इस आदेश का असर देखने को मिला है और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है.

जिला के प्रभारी मंत्री लखेंद्र रौशन बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने शुक्रवार को सुबह बेतिया जीएमसीएच का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई कमियां उजागर हुई है. अस्पताल के 114 डॉक्टरों में से 50 प्रतिशत डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए है. ब्लड जांच, ऐक्स रे, सीबीसी जांच में लापरवाही पाई गई है. मंत्री ने जीएमसीएच के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है.

मंत्री लखेंद्र रौशन ने बताया कि कल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से जीएमसीएच के निरीक्षण करने के लिए डीएम को आदेश दिया था. आज हम सुबह-सुबह सांसद और डीएम के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए है. 114 डॉक्टरों में से 50 प्रतिशत डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए है. एक महीने से और कितने अनुपस्थित है, इसका जांच बेतिया डीएम तरनजोत सिंह करेंगे. सभी को नोटिस भेजा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि बेतिया डीएम को निर्देश दिए है. सात दिन में एक बार जीएमसीएच का निरीक्षण करे और कमियों को दूर करें.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कल मंच पर दिखा बदला हुआ अंदाज और सख्त तेवर आज बेतिया में एक्शन के रूप में नजर आया. उनका स्पष्ट संदेश है कि बिहार में अब लापरवाह अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी. जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं या नियमों को ताक पर रखकर ड्यूटी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बेतिया में हुई कार्रवाई इसी सख्ती की एक बानगी मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: बिहार जमीन सर्वे अंतिम प्रकाशन: रैयत 3 महीने में करा सकेंगे गड़बड़ी में सुधार, दिलीप जायसवाल ने की ये अपील

(बेतिया से धनंजय द्विवेदी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES