SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में सुसाइड: पति से अनबन, डिप्रेशन की दवा...फिर होटल में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल के कमरे में सोमवार को एक महिला शव मिला है. जानकारी के अनुसार, महिला ने एक दिन पहले ही होटल में कमरा बुक किया था. बताया जा रहा है कि उसका पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह यहां पर आई थी.

Edited By Shailendra
Published: Sep 28, 2026, 10:41 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 10:48 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर के होटल में महिला ने की आत्महत्या (Photo: Z- News)
Join

मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल के कमरे में बेगूसराय की एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. एक दिन पहले महिला होटल का कमरा बुक कर रहने आई थी. घटना के बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. जिसके बाद होटल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुला लिया. साथ ही होटल के रूम से तमाम तरह के सबूतों जुटाया किया. घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक पर स्थित एक निजी होटल की है.

दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक स्थित एक निजी होटल में बेगूसराय के तेघड़ा की रहने वाली निगम कुमारी 27 सितंबर, 2026 दिन रविवार से रूम लेकर ठहरी हुई थी. 28 सितंबर, 2026 दिन सोमवार को जब चेक-आउट करने का समय आया, तो होटल की स्टाफ की तरफ से उन्हें फोन किया गया. मगर, जब उनके रूम से कोई जवाब नहीं मिला, तो स्टाफ रूम के पास पहुंचा और आवाज लगाई. इसके बावजूद रूम के अंदर से न तो कोई जवाब मिला और न ही किसी तरह की कोई हलचल हुई. जिसके बाद होटल प्रबंधन को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तो रूम का गेट खोलकर देखा गया. रूम के अंदर फंदे से झूलता हुआ महिला निगम कुमारी का शव मिला. इसके बाद पूरे मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई. वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.

मृतक महिला निगम कुमारी के पति के बड़े भाई प्रभात कुमार ने बताया कि निगम कुमारी से उनके भाई की शादी साल 2014 में हुई थी. महिला के दो बच्चे हैं. इसके बावजूद महिला अपने पति और दोनों बच्चों को छोड़कर अहमदाबाद में रहकर रियल एस्टेट का काम करती थी. 26 सितंबर, 2026 दिन शनिवार को वह अपने ससुराल पहुंची थी और फिर किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हुआ. जिसके बाद वह घर से निकल गई थी. उन्होंने बताया कि पता चला कि मुजफ्फरपुर के निजी होटल में फंदे से झूलता हुआ उसका शव बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन की शिकार थी और जिसकी दवा भी लेती थी.

दूसरी ओर पुलिस इस सुसाइड मिस्ट्री को सुलझाने में लगी हुई है कि आखिर महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर अहमदाबाद में रहकर काम क्यों करती थी? और जब परिजनों से विवाद हुआ तो फिर वह मुजफ्फरपुर के निजी होटल में क्या कर रही थी? मुजफ्फरपुर के निजी होटल में आकर उसने सुसाइड क्यों किया?

घटनास्थल पर मौजूद सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गोबरसही स्थित एक निजी होटल के कमरे में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाकर रूम के अंदर से तमाम साक्ष्य एकत्र किया. फिलहाल, सुसाइड करने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है, मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES