SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेगूसराय में मां दुर्गा की अनोखी भक्ति: लगातार चौथे साल सीने पर कलश रख माता की आराधना कर रहे शंकर यादव

Begusarai News: बेगूसराय में भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर यादव लगातार चौथे वर्ष सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं. शंकर यादव का कहना है कि मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के बाद भी वे अगले 15 दिनों तक अपनी साधना जारी रखेंगे.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 12, 2026, 02:47 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 03:01 PM IST
Image Credit: बेगूसराय में सीने पर कलश रख मां दुर्गा की आराधना कर रहे शंकर यादव (zee media)
Join

Begusarai News: कल से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो गई है. उसी क्रम में बिहार के बेगूसराय में मां दुर्गा के प्रति आस्था और समर्पण का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां छौड़ाही प्रखंड की सावंत पंचायत में भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर यादव लगातार चौथे वर्ष सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं. उनका दावा है कि उन्होंने एकादशी से कठिन व्रत शुरू किया है और प्रतिमा विसर्जन के बाद भी अगले 15 दिनों तक अपनी साधना जारी रखेंगे. शंकर यादव की इस धार्मिक तपस्या को लेकर इलाके में चर्चा का  विषय बना हुआ है.

एकादशी के दिन से कठिन साधना
ऐसा बताया जा रहा है कि शंकर यादव ने पिछले मंगलवार यानी एकादशी के दिन से ही अपनी कठिन साधना शुरू की है. नवरात्र के पहले दिन से वे सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना और पाठ कर रहे हैं. उनका दावा है कि इस दौरान वे अन्न-जल ग्रहण नहीं कर रहे हैं. साथ ही, वे मल-मूत्र त्याग नहीं करने की बात भी कहते हैं.

ये भी पढ़ें: थावे मंदिर का रहस्य: भक्त रहषु भगत के मस्तक से प्रकट हुई थीं मां, राजा मनन सिंह के घमंड का ऐसे हुआ था अंत

विसर्जन के बाद भी 15 दिनों तक जारी रखेंगे साधना
शंकर यादव का संकल्प केवल नवरात्र तक सीमित नहीं है. उनका कहना है कि मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के बाद भी वे अगले 15 दिनों तक अपनी साधना जारी रखेंगे. उनके मुताबिक, सनातन धर्म के प्रति अटूट विश्वास और मां दुर्गा के प्रति गहरी श्रद्धा ही उन्हें इस कठिन साधना के लिए प्रेरित करती है. उनके लिए यह साधना आस्था, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है.

शंकर यादव की साधना बनी चर्चा का विषय
शंकर यादव की इस धार्मिक साधना को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा हो रही है. भाजपा कार्यकर्ता सूचित पासवान, जीवछ यादव और संजीव यादव ने उनकी धार्मिक आस्था के प्रति सम्मान व्यक्त किया है. नवरात्र के दौरान सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाले शंकर यादव सावंत पंचायत में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

रिपोर्ट: जितेन्द्र चौधरी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES