SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रात के अंधेरे में 2 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा कुंवारा युवक, ग्रामीणों ने खपड़ैल पर चढ़कर पकड़ा और प्रेमिका से करा दी शादी

जमुई में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने युवक पहुंचा. इस बीच ग्रामीणों ने पकड़कर लिया दोनों की शादी कर दी. वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. मामला लक्ष्मीपुर के साकल गांव का है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 31, 2026, 10:45 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 10:56 PM IST
Image Credit: जमुई में दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दी शादी (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के साकल गांव में देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की और फिर दोनों की शादी करा दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए

दरअसल, युवक और महिला के बीच काफी दिनों से बातचीत और प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि युवक भी उसी गांव का रहने वाला है. देर रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई. घरवालों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दे दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

ग्रामीणों ने उसे पकड़कर नीचे उतारा और उसकी जमकर पिटाई की

ग्रामीणों को आता देख प्रेमी बचने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़ गया. वह काफी देर तक ग्रामीणों से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रही. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर नीचे उतारा और उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई.

प्रेमी ग्रामीणों से बचने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के ऊपर चढ़ा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह प्रेमी ग्रामीणों से बचने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के ऊपर चढ़ा हुआ है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद हुई पिटाई और शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ग्रामीणों ने आपसी सहमति से युवक को छोड़ दिया

बताया जाता है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. घटना के समय वह अपने ससुराल में थी, जबकि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी. दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लिहाजा, देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचना युवक को महंगा पड़ गया. बहरहाल, शादी का वीडियो वायरल होने के बाद महिला के पति ने उसे स्वीकार कर लिया और अपने साथ ही रखा. वहीं, ग्रामीणों ने आपसी सहमति से युवक को छोड़ दिया.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

यह भी पढ़ें: लिव इन में रह रहे थे कपल: लड़की किसी बात से नाराज होकर चली गई तो फंदे पर लटक गया लड़का

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES