App

ऑडिट जागरूकता सप्ताह 2026: पटना के अधिवेशन भवन में संगोष्ठी आयोजित, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

ऑडिट जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन किया गया. पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित संगोष्ठी में व्यय की दक्षता, पारदर्शिता और परिणाम-उन्मुख प्रभाव पर जोर दिया गया. साथ ही वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन पर मंथन हुआ.

ऑडिट जागरूकता सप्ताह 2026: पटना के अधिवेशन भवन में संगोष्ठी आयोजित, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर
Image Credit: ऑडिट जागरुकता सप्ताह 2026: पटना में संगोष्ठी, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर (Z News)

23 नवंबर सोमवार को ऑडिट जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर प्रधान महालेखाकार (लेखा और हकदारी), बिहार, पटना कार्यालय और वित्त विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन, पटना में एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन विनय कुमार, प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार सरकार और संतोष कुमार, प्रधान महालेखाकार (लेखा और हकदारी), बिहार, पटना द्वारा किया गया. इस अवसर पर राज्य सरकार के सचिवगण पंकज पाल, कंवल तनुज, अभय कुमार सिंह और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही.

पटना में संगोष्ठी, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

प्रधान महालेखाकार (लेखा और हकदारी), बिहार, पटना ने अपने संबोधन में व्यय-उन्मुख अनुपालन से परिणाम-उन्मुख प्रभाव की ओर अग्रसर होने के संदर्भ में संगोष्ठी के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और राज्य के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार और महालेखाकार कार्यालय की कई शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और सहभागिता पर बल दिया.

व्यय की दक्षता तक के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश

प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार सरकार ने भी बजट निर्माण से लेकर व्यय की दक्षता तक के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने संबंधित कार्यों के निष्पादन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही, बदलते डिजिटल परिवेश के अनुरूप संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की पुनर्समीक्षा और उन्हें अपडेट करने की आवश्यकता पर भी प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया.

कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से पेंशन का ससमय भुगतान

संगोष्ठी के दौरान राज्य सरकार के लेखों के संकलन, कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से पेंशन का ससमय भुगतान और नागरिकों और राज्य के विकास में कार्य लेखों की भूमिका और प्रभाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

ऑडिट जागरूकता सप्ताह 2026, पटना के अधिवेशन भवन में संगोष्ठी आयोजित

संगोष्ठी में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, आहरण और संवितरण पदाधिकारी (DDOs), कोषागार पदाधिकारी, अभियंता और मंडलीय लेखाकार/लेखा पदाधिकारी उपस्थित रहे और आपसी विचार-विमर्श और संवाद के माध्यम से लाभान्वित हुए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More