SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'राहुल गांधी को बांग्लादेश भेज देंगे...', असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा के बयान पर गरमाई बिहार की राजनीति

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर वोट चोरी के उनके आरोपों को लेकर हमला किया. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी नेताओं सम्राट चौधरी और शुवेंदु अधिकारी के साथ मिलकर कांग्रेस नेता को बांग्लादेश भेजकर वहां चुनाव लड़ने में मदद करेंगे.

Edited By Shailendra
Published: Nov 04, 2026, 08:01 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 09:18 PM IST
Image Credit: असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा के बयान पर गरमाई बिहार की राजनीति (Z News)
Join

बिहार दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है. हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा था कि सम्राट चौधरी और शुभेंदु अधिकारी के साथ मिलकर वह राहुल गांधी को बांग्लादेश भेज देंगे, जहां जाकर वह चुनाव जीतेंगे. वहीं, अब इस पर सियासी दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

लोजपा (रामविलास) के  प्रदेश प्रवक्ता  प्रदेश प्रवक्ता हिमंत बिस्वा शर्मा के बयान पर कहा कि उनकी बातों से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है और वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, तो उन्हें जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए. राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के सांसदों, विधायकों और चुने हुए मुख्यमंत्रियों पर सवाल उठाते रहते हैं.

हिमंत बिस्वा शर्मा के बयान पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और संवैधानिक पद पर बैठे हैं. उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विपक्ष और 'इंडिया' गठबंधन के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन से डर गई है. एजाज अहमद ने हिमंत बिस्वा शर्मा से अपने बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगने की मांग की.

राहुल गांधी पर क्या बयान दिया असम के सीएम ने जानिए

दरअसल, बिहार के पूर्णिया में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में बोलते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि विपक्ष वोट चोरी की बात करता है, लेकिन असल में देश में जो हो रहा है वह 'दिल की चोरी' है. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि मैं राहुल गांधी को यह कहते हुए सुनता रहा कि पूरे देश में वोट चोरी हो रहे हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि चोरी हो रही है. यह वोट चोरी नहीं है, यह दिल की चोरी का काम है.

देश भर में वोटर लिस्ट में हो रहे बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने मुगल शासकों बाबर और औरंगजेब का जिक्र किया और सवाल किया कि क्या उनके नाम वोटर लिस्ट में रहने चाहिए. उन्होंने भीड़ से पूछा कि अगर बाबर और औरंगजेब के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाते हैं, तो क्या यह वोट की चोरी है या दिल की चोरी है.

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर राहुल गांधी के बार-बार एतराज जताने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता वोटर लिस्ट को साफ करने की इस कोशिश से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के विरोध के बावजूद बाबर और औरंगजेब जैसे नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाने चाहिए.

रिपोर्ट: संतोष नायक

यह भी पढ़ें: प्यार...शादी...बगावत और अब रिश्तों में दरार, खगड़िया एसपी भानु प्रताप और पत्नी पूजा सिंह के विवाद की पूरी कहानी, एक क्लिक में पढ़िए

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES