App

पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने जीता गोल्ड: समस्तीपुर में जश्न का माहौल, वैभव सूर्यवंशी के चाचा बोले- 'ऐतिहासिक जीत पर गर्व'

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत की इस जीत पर समस्तीपुर में जश्न का माहौल है. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के चाचा ने कहा कि ऐतिहासिक जीत से देश गौरवान्वित है.

पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने जीता गोल्ड: समस्तीपुर में जश्न का माहौल, वैभव सूर्यवंशी के चाचा बोले- 'ऐतिहासिक जीत पर गर्व'
Image Credit: भारत की स्वर्णिम जीत से समस्तीपुर गदगद, वैभव सूर्यवंशी के चाचा बोले- पूरा देश गौरवान्वित (Z News)

भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है. एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है.

भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा बरकरार रखा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी. भारत ने मुकाबला 19 रन से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा बरकरार रखा. भारत की इस जीत के बाद समस्तीपुर के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.

वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके
हालांकि, आज के मुकाबले में समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी भी उनके प्रदर्शन से थोड़े निराश नजर आए, लेकिन टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने खुशी जताई. मीडिया से बातचीत में राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिससे पूरा देश गौरवान्वित है.

'वैभव बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे'
उन्होंने कहा कि वैभव ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में भी वैभव बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे.

देशवासी खिलाड़ियों का जोशीले अंदाज में स्वागत करने के लिए तैयार
राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय टीम के वापस लौटने पर देशवासी खिलाड़ियों का जोशीले अंदाज में स्वागत करने के लिए तैयार हैं. भारत की इस जीत के साथ समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों की खुशी देखते ही बन रही है.

रिपोर्ट: मनटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More