)
बिहार के अररिया जिले के बसमतिया थाना क्षेत्र के भैरोगंज में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ. हादसे से आक्रोशित लोगों ने कार चालक को बंधक बना लिया. चालक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस की डायल 112 गाड़ी और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया. वहीं, भीड़ की ओर से किए गए पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए.
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस अब तक बंधक बनाए गए कार चालक को छुड़ाने में कामयाब नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. हालात को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी की भी मदद ली जा रही है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है.
(असरिया से नितेश कुमार की रिपोर्ट)