SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह अपने दामाद को देंगे डिफेंडर, छोटे बेटे अभिनव को जनेऊ पर उपहार में मिलेगी BMW

अनंत सिंह अपने दामाद को डिफेंडर देने वाले हैं. मोकामा के विधायक के छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार होने वाला है, उन्हें उपहार में एक BMW कार देने की योजना हैं.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 09, 2026, 12:42 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 02:22 PM IST
Image Credit: मोकामा विधायक अनंत सिंह
Join

मोकामा विधायक अनंत सिंह किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बने रहते हैं. फिलहाल, वो अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह अपने दामाद को डिफेंडर देने वाले हैं. मोकामा के विधायक के छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार होने वाला है, उन्हें उपहार में एक BMW कार देने की योजना हैं.

दामाद को तोहफे में देंगे लैंड रोवर डिफेंडर

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर पर उनकी बेटी की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ उनके छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है. विधायक अपनी बेटी के पति यानी अपने दामाद ऋषिकेश को तोहफे में एक लैंड रोवर डिफेंडर कार देने वाले हैं. वहीं, छोटे बेटे अभिनव को जनेऊ संस्कार के मौके पर एक BMW कार गिफ्ट करने की योजना है.

बता दें कि अनंत सिंह की बेटी की शादी बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश कुमार से होने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है और फिलहाल वहीं काम कर रहे हैं.

'शादी में जो आना चाहे, आ सकता है'

अनंत सिंह ने खुले तौर पर कहा है कि बेटी की शादी में हिंदुस्तान-पाकिस्तान, जहां से भी जो भी आना चाहे, आ सकता है. इसके अलावा, बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सितारे मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह और पवन सिंह सहित करीब तीन दर्जन कलाकारों के भी इस समारोह में शामिल होने की बात कही जा रही है.

अनंत सिंह के पैतृक गांव में शादी की तैयारियां चल रही है. गांव में एक भव्य मंडप सजाया जा रहा है और घुड़सवारी के इंतजाम किए जा रहे हैं. शादी 25 नवंबर को होने वाली है. घुड़सवारी में नंबर 1 आने वाले को गिफ्ट में थार मिलने वाला है. इस शादी में करीब चार लाख लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है, जिसके तहत भोजन में 150 से अधिक वैरायटी के स्वादिष्ट पकवान परोसे जाएंगे. इसमें नालंदा का प्रसिद्ध 'सिलाव खाजा' को भी शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी में PM मोदी से लेकर नीतीश तक को न्योता देंगे अनंत सिंह, 4 लाख मेहमानों के लिए होगा शाही इंतजाम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES