SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर बने 'वेटर', वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक सिपाही पर गिरी गाज

बिहार विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में वर्दी पहनकर खाना परोसने वाले ट्रैफिक सिपाही सतीश कुमार पर कार्रवाई हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर पटना मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 26, 2026, 21:28 IST | Updated: Nov 26, 2026, 21:44 IST
Image Credit: Patna Traffic Police (AI Edited Image)
Join

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का एक वीडियो अब पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है. शादी समारोह में पुलिस की वर्दी पहनकर मेहमानों को खाना परोस रहे ट्रैफिक सिपाही सतीश कुमार पर विभाग ने कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया. साथ ही उन्हें पटना मुख्यालय में क्लोज किया गया है.

शादी में वर्दी पहनकर मेहमानों को परोस रहे थे खाना

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में कई बड़ी हस्तियां और स्थानीय लोग शामिल हुए थे. शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों के बीच एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा. इसमें होमगार्ड जवान सतीश कुमार पुलिस की वर्दी में मेहमानों को खाना परोसते नजर आए.

सतीश कुमार पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं. शादी समारोह में उनकी इस भूमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. धीरे-धीरे यह मामला पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया.

वीडियो वायरल होते ही विभाग ने लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की. उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है. इसके अलावा पटना मुख्यालय में क्लोज करने का भी आदेश दिया गया.

बताया जा रहा है कि सतीश कुमार शादी समारोह में शामिल होने के लिए विभागीय अनुमति लेकर नहीं गए थे. वहां पहुंचने के बाद वह पुलिस की वर्दी में ही मेहमानों को खाना परोसते नजर आए. इसी मामले को लेकर विभाग ने कार्रवाई की है.

पटना ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं सतीश कुमार

सतीश कुमार होमगार्ड जवान हैं और पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे. अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर खाना परोसने का उनका वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. शिवांगी की शादी के कार्यक्रम पहले से ही चर्चा में थे, लेकिन अब इस शादी से जुड़ा सिपाही का वायरल वीडियो और उस पर हुई विभागीय कार्रवाई भी चर्चा का विषय बन गई है. फिलहाल सतीश कुमार को लाइन हाजिर करने के साथ पटना मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी शिवांगी पहुंचीं ससुराल, पति ऋषिकेश के साथ नई नवेली दुल्हन का हुआ भव्य गृह प्रवेश

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES