SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस बेटी की शादी में अनंत सिंह पानी की तरह बहा रहे पैसा, पहली बार उसकी तस्वीर आई सामने

एक तरफ अनंत सिंह पर कानूनी शिकंजा कस गया है, दूसरी तरफ वे उतने ही उत्साह से अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. 25 नवंबर को बेटी की शादी करने के बाद 1 दिसंबर को उन्हें सरेंडर करना है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Nov 10, 2026, 08:22 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:33 AM IST
Image Credit: शिवांगी सिंह (ZEE Bihar)
Join

जनता दल यूनाइटेड से निकाले गए मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. उनकी बेटी की शादी चर्चा का विषय बन गई है. शिवांगी सिंह की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है. इस शादी को यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शादी के मौके पर घुड़सवारी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके विजेता को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी. दूसरे नंबर पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे नंबर पर आने वाले को स्कूटी दी जाएगी. इस बीच शिवांगी सिंह की पहली बार तस्वीर सामने आई है.  

अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी में देश भर के कई चर्चित लोगों को आमंत्रित किया है. उनकी बेटी शिवांगी के बारे में बात करें तो वे अब तक सार्वजनिक पहचान से दूर रही हैं. उन्होंने मास्टर्स तक की पढ़ाई की है. उनकी शादी ऋषिकेश कुमार से हो रही है, जो अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया विश्वविद्यालय से एमबीए किए हुए हैं. वे कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे हैं और बिहार के पटना जिले के बिहटा के रहने वाले हैं.

READ ALSO: अनंत सिंह अपने दामाद को देंगे डिफेंडर, छोटे बेटे अभिनव को जनेऊ पर उपहार में मिलेगी BMW

शिवांगी सिंह की शादी के कार्यक्रम

20 नवंबर: शुभ फलदान और तिलकोत्सव 
23 नवंबर: हल्दी कलश
24 नवंबर: मेहंदी और संगीत
25 नवंबर: शुभ उपनयन संस्कार (चिरंजीवी अभिनव कुमार)
25 नवंबर: बारात स्वागत, प्रीतिभोज और शुभ विवाह

पीएम मोदी को निमंत्रण देने की कोशिश करेंगे

अनंत सिंह खुद अपनी बेटी का कार्ड लेकर लोगों को निमंत्रण देने जा रहे हैं. उनका कहना है कि शादी में जो भी आना चाहता है, उसका स्वागत है. वे यह भी कहते हैं कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान, जहां से लोग आना चाहें, आ सकते हैं. शादी के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को न्यौता वे दे चुके हैं. उनका कहना है कि वे पीएम मोदी को भी निमंत्रण देने की कोशिश करेंगे.

सोनू सूद, मनोज तिवारी और पवन सिंह कर सकते हैं शिरकत

अनंत सिंह ने दावा किया है कि फिल्म जगत की बड़ी ​हस्तियां भी शादी में शिरकत कर सकती हैं. इन हस्तियों में सोनू सूद, मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह, पवन सिंह आदि शामिल हैं. शादी को लेकर कहा जा रहा है कि 4 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है. 150 से अधिक प्रकार के व्यंजन शादी में परोसे जाएंगे.

अनंत सिंह के गांव में होगी घुड़दौड़, जुटेंगे नामी घोड़े

मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उनकी छोटी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं. 25 नवंबर को होने वाली शादी के लिए अनंत सिंह के आवास पर भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं. पंडाल में ही स्तूप की आकृति के कई मंडप भी लगाए जाएंगे. शादी में लोगों के खाने के लिए एक बड़े मैदान में अलग-अलग स्टॉल बनाए जा रहे हैं. विदेशों से आकर्षक फूल मंगाने का ऑर्डर पहले से ही दे दिया गया है. रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश के नामी-गिरामी कलाकार अपनी कला की छटा बिखेरेंगे. नदवां गांव में शादी के दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अनंत सिंह के सभी मशहूर घोड़े भाग लेंगे. पूरे देश भर में नाम कमा चुके घोड़ों की दौड़ में कई राज्यों से लोग यहां पहुंचेंगे. घुड़दौड़ के लिए जमीन समतल कर बड़ा मैदान तैयार किया जा रहा है. अनंत सिंह शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुछ दिनों में अपने लोगों के बीच होंगे, जिससे गांव के लोग काफी उत्साहित हैं, लेकिन एक दिसंबर से पहले सरेंडर करने के कोर्ट ऑर्डर को लेकर लोग सशंकित भी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES