SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी, 20 से 25 नवंबर तक पांच दिन का भव्य आयोजन, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज और घुड़दौड़ में थार का इनाम

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी को यादगार बनाने के लिए परिवार की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं. शादी की रस्में 20 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी हैं और 25 नवंबर को शिवांगी अपने होने वाले पति ऋषिकेश कुमार के साथ सात फेरे लेंगी.

Written By Shailendra
Published: Nov 24, 2026, 23:37 IST | Updated: Nov 24, 2026, 23:56 IST
Image Credit: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी (Z News)
Join

मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इस वक्त शहनाइयों की गूंज और जश्न का माहौल है. उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की चर्चा बिहार समेत पूरे देश में है. 20 नवंबर से शुरू हुई शिवांगी सिंह की शादी की रस्में अब अपने आखिरी और सबसे भव्य पड़ाव पर पहुंच गई हैं. 25 नवंबर यानी बुधवार को शिवांगी सिंह अपने होने वाले हमसफर ऋषिकेश कुमार के साथ सात फेरे लेंगी और परिणय सूत्र में बंधेंगी.

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के लदवां गांव में हो रहे इस आयोजन में पारंपरिक बिहारी रीति-रिवाजों के साथ-साथ राजसी ठाठ-बाट देखने को मिल रहा है. बेटी की विदाई के साथ ही अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी इसी दिन संपन्न होगा, जिससे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं.

कब और क्या हो रही हैं रस्में?

तारीखदिनरस्मेंकार्यक्रम का विवरण
20 नवंबरशुक्रवारशुभ फलदान और तिलकोत्सवदूल्हे ऋषिकेश कुमार को फल, मिठाई, कपड़े और आभूषण भेंट किए गए, चर्चा है कि उन्हें लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी भी गिफ्ट में दी गई.
23 नवंबरसोमवारहल्दी कलशपरिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पारंपरिक हल्दी कलश की रस्म अदा की गई.
24 नवंबरमंगलवारमेहंदी और संगीतदिन में दुल्हन के हाथों में मेहंदी रचाई गई, शाम को संगीत और पारंपरिक लोकगीतों की महफिल सजी.
25 नवंबरबुधवारजनेऊ, घुड़दौड़ और विवाहसुबह छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार होगा, दोपहर में घुड़दौड़ का आयोजन होगा, शाम को बारात का स्वागत, जयमाला और विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी.

ताजमहल और लाल किले की थीम पर सजा पंडाल

लदवां गांव में करीब 10 बीघे से भी ज्यादा जमीन पर एक विशाल पंडाल खड़ा किया गया है. इसकी सजावट में ताजमहल और लाल किले की झलक देखने को मिल रही है. पंडाल को संवारने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर बुलाए गए हैं. जबकि, जयमाला के भव्य मंच को जयपुर के कलाकारों ने तैयार किया है. सजावट के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेश से भी खास फूल मंगवाए गए हैं.

4 लाख मेहमानों की दावत और 150 से ज्यादा पकवान

अनंत सिंह की मेहमाननवाजी हमेशा से सुर्खियों में रही है, लेकिन इस बार इंतजाम बेहद बड़े पैमाने पर हैं. दावा किया जा रहा है कि करीब चार लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है. मेन्यू में 150 से ज्यादा तरह के पकवान शामिल किए गए हैं. रिश्तेदारों, वीआईपी मेहमानों और स्थानीय समर्थकों के लिए अलग-अलग पंडाल और रसोई बनाई गई है, ताकि कोई भी मेहमान बिना खाए न लौटे.

घुड़दौड़ में जीतने वाले को मिलेगी थार

अनंत सिंह के घोड़ों से प्रेम को हर कोई वाकिफ है. ऐसे में बेटी की शादी में मनोरंजन के लिए 8 बीघे जमीन पर घुड़दौड़ का मैदान तैयार किया गया है. 25 नवंबर की दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होने वाली इस रेस में दूसरे राज्यों के घुड़सवार भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं. विजेताओं के लिए इनाम भी रखे गए हैं.

इनामों की लिस्ट

स्थानइनाम
पहला इनाममहिंद्रा थार
दूसरा इनामबुलेट मोटरसाइकिल
तीसरा इनामस्कूटी

दिग्गजों का जमावड़ा और पांच हेलीपैड

शादी में सियासत और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है. नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है. वहीं, सोनू सूद, मनोज तिवारी, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मैथिली ठाकुर जैसे कलाकारों को भी बुलाया गया है. वीआईपी मेहमानों के आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए गांव में ही पांच हेलीपैड तैयार किए गए हैं.

बेटे के जनेऊ पर बीएमडब्ल्यू का तोहफा

25 नवंबर की सुबह छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार होगा. स्थानीय लोगों और समर्थकों के बीच इस बात की भी खूब चर्चा है कि जनेऊ के मौके पर अभिनव को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की जा रही है. फिलहाल, पूरे लदवां गांव में किसी बड़े मेले जैसा नजारा है. अनंत सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. बुधवार को बारात के आगमन के साथ ही इस शाही शादी का सबसे भव्य नजारा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने हल्दी रस्म में बदल दिया ट्रेंड, पहना पिंक कलर का लहंगा, जिसने खींचा सबका ध्यान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES