SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की तैयारी तेज, नदावां पहुंचे मगही गायक गुंजन सिंह

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की 25 नवंबर को होने वाली शादी को लेकर नदावां गांव में भव्य तैयारियां चल रही हैं. शादी समारोह के लिए करीब 25 बीघा जमीन पर मंडप और खाने के स्टॉल बनाए जा रहे हैं.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 16, 2026, 23:05 IST | Updated: Nov 16, 2026, 23:19 IST
Image Credit: गुंजन सिंह, मगही गायक
Join

मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे हैं. 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं. इस बीच अनंत सिंह के करीबी और समर्थक उनके पैतृक गांव नदावां पहुंचने लगे हैं. इसी कड़ी में मगही गायक गुंजन सिंह भी अनंत सिंह से मिलने नदावां गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने काफी देर तक अनंत सिंह से बातचीत की. इसके बाद अनंत सिंह, गुंजन सिंह और अपने समर्थकों के साथ शादी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे. वे घुड़दौड़ ग्राउंड भी गए, जहां काफी देर तक घोड़ों की रेस का आनंद लिया. घुड़दौड़ देखने के बाद वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोकामा रवाना हो गए.

गुंजन सिंह बोले- अनंत सिंह के घर की शादी में सभी आमंत्रित

गायक गुंजन सिंह ने कहा कि यह उनके अपने घर की शादी है और वे इसमें स्वागतकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी प्रस्तुति तो रोज होती रहती है. उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की शादी बताते हुए कहा कि इस आयोजन के जरिए इतिहास रचा जा रहा है. शादी के दिन कई हेलीकॉप्टर नदावां गांव में उतरेंगे. लोगों के अनुरोध पर उन्होंने विधायक अनंत सिंह के नाम का गाना 'घोड़ा वाला अब पगली रेस होवो हय' भी गाया. उन्होंने कहा कि शादी में सभी लोगों को निमंत्रण है और किसी को कार्ड के चक्कर में नहीं रहना है. यहां आने वाले सभी लोगों का स्वागत है.

ये भी पढ़ें: छठ घाट पर पूजा के बाद सियासी घमासान, दिलीप जायसवाल का सोनिया पर हमला, श्याम रजक ने राहुल को घेरा

25 नवंबर को शिवांगी से होगी शादी

बता दें कि 25 नवंबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी कमांडेंट रणविजय सिंह के पुत्र ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है. वहीं, 20 नवंबर को शुभ तिलकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलांटा से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है और फिलहाल वहीं नौकरी कर रहे हैं. शादी को लेकर परिवार और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

25 बीघा में बनेगा भव्य मंडप

शादी समारोह को भव्य बनाने के लिए नदावां गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. यहां लगभग आधा दर्जन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, ताकि शादी में आने वाले मेहमानों के हेलीकॉप्टर उतर सकें. करीब 25 बीघा जमीन पर जयमाला के लिए भव्य मंडप और मेहमानों के भोजन के लिए स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं. वहीं, गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर घुड़दौड़ के लिए विशेष मैदान बनाया गया है. शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.

रिपोर्ट: जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES