App

बारिश नहीं रोक सकती बेटी की 'शाही शादी' की तैयारी! अनंत सिंह बोले- 'तय समय पर ही दौड़ेंगे घोड़े'

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है. इस शादी की तैयारियों तेजी से जारी है. वहीं, बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है. लेकिन, अनंत सिंह का कहना है कि इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

बारिश नहीं रोक सकती बेटी की 'शाही शादी' की तैयारी! अनंत सिंह बोले- 'तय समय पर ही दौड़ेंगे घोड़े'
Image Credit: मोकामा विधायक अनंत सिंह बेटी की शादी (AI IMAGE)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है. शादी उनके पैतृक गांव बाढ़ के नदावां में होगी. इस भव्य विवाह समारोह को लेकर गांव में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं, लेकिन शनिवार से अचानक खराब हुए मौसम और बारिश ने आयोजकों की मुश्किलें थोड़ी बढ़ा दी हैं. बारिश के कारण पूरे ग्राउंड में कीचड़ दिखाई दे रहा है. इसके बाद भी विवाह के कार्यक्रमों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

बता दें कि 20 नवंबर को तिलक समारोह संपन्न हुआ था. इस दौरान अनंत सिंह ने अपने दामाद श्रृषिकेश को करीब ढाई से 3 करोड़ की डिफेंडर कार गिफ्ट की थी. ये पूरी शादी सिर्फ बिहार नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. अनंत सिंह ने एक बार फिर जनतासे 25 नवंबर को शादी के कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद देने का निमंत्रण दिया है.

'बारिश का समारोह पर कोई असर नहीं पड़ेगा'

तैयारियों का जायजा लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बारिश की वजह से टेंट और पंडाल लगाने के काम में एक-दो दिन की परेशानी जरूर आई है, लेकिन इससे समारोह की भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने बताया कि शादी के दिन आयोजित होने वाली पारंपरिक घुड़दौड़ प्रतियोगिता अपने निर्धारित समय पर पहले की तरह ही होगी. इसके अलावा, समारोह में शामिल होने वाले भोजपुरी गायकों और कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यथावत रहेंगे. सभी आमंत्रित भोजपुरी गायक और कलाकार 25 नवंबर को नदावां पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देंगे.

तय समय पर होगी घोड़ों की दौड़

ग्राउंड में जमा हुए कीचड़ और पानी की समस्या से निपटने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. अनंत सिंह ने कहा कि घुड़दौड़ मैदान में जहां-जहां कीचड़ हो गया है, वहां समय रहते बालू और मिट्टी डालकर उसे सही करने का काम किया जाएगा, ताकि मैदान को घोड़ों की दौड़ के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके. 

फिलहाल, कीचड़ की वजह से घोड़ों की प्रैक्टिस रोक दी गई है, क्योंकि गीले मैदान में दौड़ने से घोड़ों के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है. इसलिए मैदान को दुरुस्त करने का काम जारी है. खराब मौसम और गीले मैदान के बीच भव्य टेंट, पंडाल और मुख्य स्टेज बनाने का काम जारी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो