SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ पूजा पर नई दिल्ली से पटना के लिए चली देश की पहली 'अमृत भारत 3.0', लोक गीत से गूंज उठा स्टेशन

बिहार के यात्रियों को रेलवे ने ऐतिहासिक तोहफा दिया है. छठ पूजा के मौके पर भारत की पहली 'अमृत भारत 3.0' ट्रेन कल रात नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 12, 2026, 11:17 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 11:29 AM IST
Image Credit: अमृत भारत 3.0 ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना (वीडियो ग्रैब)
Join

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल की है. भारत की पहली अत्याधुनिक 'अमृत भारत 3.0' (Amrit Bharat 3.0) ट्रेन को 11 नवंबर की मध्य रात्रि छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना किया गया.  बता दें कि यह देश की पहली ऐसी अमृत भारत ट्रेन है जिसमें Non-AC के साथ-साथ AC कोच भी जोड़े गए हैं. 

अमृत भारत 3.0 में कुल 22 कोच हैं-

1 First AC (1ST AC) कोच, 2 Second AC (2-Tier AC) कोच, 6 Third AC (3-Tier AC) कोच, 6 स्लीपर (Sleeper) क्लास कोच, 4 अनारक्षित (General) कोच और 2 लगेज/पेंट्री व ब्रेक वैन कोच.

छठ के पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा स्टेशन

ट्रेन के प्रस्थान के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पूरा परिसर छठ के पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा, जिससे यात्रियों में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला. इस विशेष अवसर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भारतीय रेलवे की इस पहल का जोरदार स्वागत किया.

आधुनिक तकनीक से किया गया डिजाइन

आधुनिक सुविधाएं: अमृत भारत 3.0 ट्रेन को आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर पूरी तरह आधुनिक तकनीक से डिजाइन किया गया है. इसमें आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन, आधुनिक शौचालय और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

सुरक्षित यात्रा का अनुभव देती है अमृत भारत 3.0

सुरक्षा और गति: पुश-पुल तकनीक से लैस यह ट्रेन तेज रफ्तार के साथ-साथ झटकारहित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करती है.

भीड़ में यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात

त्योहारी भीड़ से राहत: छठ पर्व के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी.

-प्रेस रिलीज

यह भी पढ़ें: बिहार में छठ की भव्य तैयारी: पटना के 90 घाट सुरक्षित घोषित, गया एयरपोर्ट पर लोकगीतों की गूंज तो हाजीपुर जंक्शन पर हाई अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES