SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अक्षरा सिंह की नेताओं से लगातार मुलाकात: नितिन नवीन, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार को दिया छठ महापर्व का न्योता

अक्षरा सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने बीते दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है और छठ पूजा में शामिल होने का न्योता दिया है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 12, 2026, 08:11 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:26 AM IST
Image Credit: अक्षरा सिंह (@AKSHARASINGH1)
Join

बिहार के सियासी गलियारों में भोजपुरी एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह की राजनेताओं से लगातार मुलाकातों ने काफी चर्चाएं बटोरनी शुरू कर दिया है. हाल ही में अक्षरा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है और उन्हें आगामी छठ पूजा के खास मौके पर अपने घर आने का निमंत्रण दिया है. इस मुलाकात के दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे.

सम्राट चौधरी से एक हफ्ते में दूसरी मुलाकात

पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी और अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह भी मौजूद रहे. खास बात यह है कि पिछले एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ अक्षरा की यह दूसरी मुलाकात है. इससे पहले 5 नवंबर को भी उन्होंने सीएम आवास जाकर सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की थी. अक्षरा ने खुद मुलाकात की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर इमेज शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- लोक आस्था के महापर्व छठ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और अन्य वरिष्ठ गणमान्यजनों से भेंट कर उन्हें छठ पूजा में सादर आमंत्रित किया. छठी मइया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे.

वहीं, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार जी से आत्मीय मुलाकात हुई उन्हें 15 नवंबर को छठ महापर्व के भव्य आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया.

जेडीयू के बड़े नेताओं से भी मिल चुकी हैं अक्षरा

राजनीतिक दिग्गजों के साथ अक्षरा सिंह की यह मेल-मुलाकातें सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं. इससे पहले उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मोकामा विधायक अनंत सिंह से भी मुलाकात की थी. अनंत सिंह से मुलाकात के बाद भी अक्षरा ने इमेज पोस्ट किया था. लिखा था- 'अनंत सिंह जी से भी आत्मीय मुलाकात हुई वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास'.

पटना में होने जा रहा है भव्य छठ आयोजन

इन मुलाकातों की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही बिहार की राजनीति में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो अक्षरा सिंह ने पटना के कंकड़बाग स्थित अपने आवास पर इस बार छठ पूजा का एक बड़ा और भव्य आयोजन रखा है, जिसमें एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इसी सिलसिले में वे लगातार नेताओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने में जुटी हुई है.

इनपुट: विकास चौधरी

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने विशाल महासेठ को पार्टी से निकाला, दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड में गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES