App

दीपावली के बाद बिहार और झारखंड में हवा हुई जहरीली, AQI 'खतरनाक' स्तर के पार

दीपावली के दिन जलाए गए पटाखों का असर आज सुबह के मौसम पर साफतौर पर दिखाई दे रहा है. बिहार और झारखंड की हवा जहरीली हो चुकी है. कई जिलों में AQI 'खतरनाक' स्तर को पार कर गया है.

दीपावली के बाद बिहार और झारखंड में हवा हुई जहरीली, AQI 'खतरनाक' स्तर के पार
Image Credit: बिहार-झारखंड AQI (AI IMAGE)

रविवार (8 नवंबर) को पूरे देश में दीपवाली की धूम देखने को मिली. जमकर आतिशबाजी की गई. वहीं, आज सुबह (9 नवंबर,2 026) बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है. त्योहार के दौरान हुई भारी आतिशबाजी और हवा की धीमी गति के कारण दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों की आबोहवा जहरीली हो चुकी है. स्थिति इतनी गंभीर है कि कई शहर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में ऊपर आ गए हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

बिहार के जिलों में हालात खराब!

लाइव एयर क्वालिटी डेटा के अनुसार (सुबह 9 बजे के हिसाब से), बिहार के बेगूसराय में हालात सबसे ज्यादा भयावह हैं, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) उछलकर 484 तक पहुंच गया है और यह शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 20वें स्थान पर है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में AQI 361 (देश-दुनिया में 27वां स्थान), गया में 326 (44वां स्थान), राजधानी पटना में 317 (51वां स्थान) और दरभंगा में 307 दर्ज किया गया है, जो सीधे तौर पर 'खतरनाक' (Hazardous) श्रेणी में आता है. वहीं, सिवान में AQI 293, भागलपुर में 251 और पूर्णिया में 232 रिकॉर्ड किया गया है, जो 'गंभीर' (Severe) श्रेणी को दर्शाता है.

झारखंड में भी स्थिति खराब

वहीं, झारखंड की स्थिति भी कुछ ऐसी ही देखने को मिल रही है. धनबाद में AQI 299 के साथ गंभीर स्थिति बनी हुई है, जबकि राजधानी रांची में AQI 187 दर्ज किया गया है, जो 'अस्वस्थ' (Unhealthy) श्रेणी में आता है. जमशेदपुर में AQI 162 दर्ज किया गया है, जो कि अस्वस्थ की श्रेणी में आता है. इन सभी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हवा में 'स्मोकी हेज' साफ तौर पर देखा जा सकता है.

AQI इतना खराब होने का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. जहरीली हवा स्वस्थ इंसानों के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जी का जंजाल बन जाती है. ऐसे में अभी कुछ दिन अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें. अगर आप सबह में टहलने के लिए घर से बाहर निकलते हैं, तो मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर दें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More