SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'शर्म करो मुसलमानों, ऐसा तो तवायफ भी नहीं करतीं', AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के बिगड़े बोल

बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह मुस्लिम महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने नजर आ रहे हैं. अख्तरुल ईमान ने कहा कि शर्म करो मुसलमानों, ऐसा तो तवायफ भी नहीं करतीं, जैसा तुम लोग कर रहे हो.

Edited By Shailendra
Published: Nov 23, 2026, 15:04 IST | Updated: Nov 23, 2026, 15:37 IST
Image Credit: अख्तरुल ईमान, विधायक, AIMIM (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन की तुलना तवायफ से करते दिख रहे हैं. वीडियो में उन्होंने मुस्लिम समाज में शादी के दौरान दुल्हन की मुंह दिखाई, वलीमा में उपहार लेने और फिजूलखर्ची जैसी परंपराओं पर सवाल उठाए. उन्होंने शरीयत, समान नागरिक संहिता और मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर भी बयान दिया.

'शर्म करो मुसलमानों..ऐसा तो तवायफ भी नहीं करतीं'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह मुस्लिम समाज में प्रचलित विवाह की कुछ रस्मों और सामाजिक परंपराओं की आलोचना करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने शादी के बाद दुल्हन को सजाकर लोगों के सामने बैठाने की परंपरा पर तीखी टिप्पणी करते हुए इसकी तुलना तवायफों से कर दी. इसके अलावा वलीमा में उपहार और नकद राशि लेने की परंपरा, शादी में फिजूलखर्ची और धार्मिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी.

'16 साल की युवतियां खुलेआम जुल्फें लहराती हैं'

AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि जिस तरह मुस्लिम समाज में शादी के बाद बहुओं को सजाकर नुमाइश के लिए बैठाया जाता है, वैसा तो तवायफ भी नहीं करती. बेटियों के सिर से दुपट्टा सरक गया है... सिर्फ सिर से ही नहीं, बल्कि सीने से भी दुपट्टा खिसक गया है. एक तरफ शादी के बाद बेटी बुर्का पहन लेती है. वहीं, 16 साल की युवतियां खुलेआम जुल्फें लहराती हैं. ऐसी शादियों में जाने से परहेज करिए जहां यह पता नहीं चलता कि ये जमीला है या सीता है.

दुल्हन की नुमाइश पर की तीखी टिप्पणी

दरअसल, एक जलसे को संबोधित करते हुए अख्तरुल ईमान ने शादी के बाद दुल्हन को सजाकर लोगों के सामने बैठाने और मुंह दिखाई की रस्म पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में बहुओं को सजाकर लोगों के सामने नुमाइश के लिए बैठाया जाता है, जबकि उनके मुताबिक ऐसी परंपरा तवायफों में भी नहीं होती. उन्होंने मुस्लिम समाज में पहनावे और धार्मिक आचरण को लेकर भी टिप्पणी की. अख्तरुल ईमान ने कहा कि शादी के बाद बेटी बुर्का पहन लेती है, लेकिन कम उम्र की युवतियां खुलेआम जुल्फें लहराती हैं. उन्होंने इसे समाज के भीतर दोहरे रवैये का उदाहरण बताते हुए आत्ममंथन करने की बात कही.

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: 'फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, 4 बच्चों की मां और मेरी पत्नी से इश्क हो गया, दोनों फरार', थाने पहुंचा पति

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES