SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमुई की तरह समस्तीपुर कांड के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो: चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मांग

समस्तीपुर में जमुई जैसे कांड के बाद पूरे बिहार की राजनीति में तूफान आ गया है. जिस तरह से अपराधी प्रवृत्ति के लोग शर्मनाक वारदात को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल पर सवाल उठा रहे हैं, उससे लगता है कि उनका मनोबल न तोड़ा गया तो राज्य में लड़कियों का घरों से निकलना मुश्किल हो सकता है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Sep 24, 2026, 04:38 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 04:50 PM IST
Image Credit: चिराग पासवान ने समस्तीपुर केस में जमुई जैसी कार्रवाई करने की मांग की है. (AI Image)
Join

जमुई के बाद समस्तीपुर में ठीक वैसी ही घटना होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है. चिराग पासवान का कहना है कि जिस तरह जमुई की घटना के मुख्य आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया, वैसे ही समस्तीपुर की घटना के आरोपियों का भी हाफ एनकाउंटर होना चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का भय स्थापित हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके. चिराग पासवान ने काह कि जमुई के बाद समस्तीपुर की घटना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे हमारी बच्चियों के साथ सरेआम अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं. हम सभी के लिए यह चिंता का विषय है. जब सरेआम ऐसी घटनाएं होने लगे तो यह कानून व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल पैदा करता है.

READ ALSO: रात 12 बजे लड़कियां सड़कों पर निकल सकती हैं: जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं से ध्वस्त हुआ सरकार का दावा

उन्होंने कहा कि इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन यह कार्रवाई यही नहीं रुकनी चाहिए. मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से मांग करता हूं कि इस घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि जिस तरह जमुई की घटना में शामिल आरोपी का एनकाउंटर हुआ, ठीक वैसे ही इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो, ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

क्या है समस्तीपुर वाला कांड

19 सितंबर को जिस तरह की घटना जमुई में हुई थी, समस्तीपुर में भी ठीक वैसी ही घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो कर्पूरी ग्राम थानाक्षेत्र के जगत सिंह बांध के पास का बताया जा रहा है.

58 सेकंड के इस वीडियो में कुछ युवक दिनदहाड़े सड़क पर एक लड़की के साथ छेड़खानी, बदसलूकी और गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनचले किस्म के युवकों ने किस तरह लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को देर रात तीन बजे हिरासत में लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES