SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विचित्र वारदात: बकरी को कुत्ते के काटने के विवाद में जमुई में मर्डर, वैशाली में युवक को पहले गोली मारी और फिर उठा ले गए बदमाश

अब बकरी और कुत्ते के विवाद में आदमी की हत्या होने लगे तो फिर क्या ही कहा जाए. सहनशीलता नाम की कोई चीज ही नहीं है. अपने ईगो को संतुष्ट करने के लिए इंसान अब कुछ भी करने लगा है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Nov 10, 2026, 11:35 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:42 AM IST
Image Credit: जमुई में कुत्ता और बकरी के विवाद में मर्डर हो गया तो वैशाली में एक युवक को गोली मारकर उसे उठा ले गए बदमाश. (Video Grab)
Join

बिहार के जमुई और वैशाली से विचित्र घटनाएं सामने आई हैं. जमुई में तो बकरी को कुत्ते के काटने के विवाद में एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया. उस पर तेज धार हथियार से हमला किया गया था. पटना ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. दूसरी ओर, वैशाली में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए सराय थाना क्षेत्र में एक युवक को पहले बुलाया और फिर उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद बदमाश उस युवक को लेकर फरार हो गए. अभी यह भी पता नहीं चला है कि युवक जिंदा है या उसकी गोली लगने से मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जमुई में दो महीने पुराने झगड़े में हत्या

दो महीने पहले एक कुत्ता बकरी को काट कर भाग रहा था. कुत्ते को मारने के लिए किसी ने ईंट फेंका, जो एक लड़के को लग गई. उसको लेकर तब मारपीट हुई थी. एफआईआर दर्ज कराया गया था, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. उस केस को उठाने के लिए लगातार धमकी दी जा रही थी. मृतक शंकर यादव के बड़े पुत्र बीरेंद्र यादव ने बताया कि जब पिता शंकर यादव मवेशी चराकर जंगल से लौट रहे थे तो विरोधी पक्ष के लोगों ने तेज धार हथियार और भाले से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए. सदर अस्पताल से उनको पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. बीरेंद्र यादव ने संजय यादव, बिरजू यादव, सकलदेव यादव, घूमल यादव, बासो यादव, कपिलदेव यादव और जगदीश यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

READ ALSO: बाल पकड़कर खींचा, मुंह किया बंद, पटना में पिता को खोजने निकली 2 बेटियां, एक के सामने दूसरी के साथ 4 लड़कों ने किया गैंगरेप

सराय में पहले युवक को गोली मारी और फिर उसे लेकर भाग निकले

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए नरेंद्र प्रबोधी गांव में एक युवक को पास बुलाया और फिर गोली मार दी. इसके बाद बदमाश युवक को लेकर वहां से भाग निकले. लापता युवक की पहचान टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है. वो मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक का निवासी है. घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं. मौके पर ग्रामीण एसपी सोनू कुमार और सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल पहुंच गए. सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर कहां फरार हुए? क्या युवक जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गई? पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है. आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है. पुलिस पुरानी रंजिश या कोई और वजह की भी जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES