SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी: भोज खाने जा रहे 20-30 लोग डूबे, 11 की मौत

वैशाली में गंगा नदी में नाव पलट गई है, जिसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव की है. हादसे वाली जगह पर डीएम, एसपी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Edited By Shailendra
Published: Oct 13, 2026, 10:03 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 11:58 PM IST
Image Credit: वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 5 लोगों की मौत (Z News)
Join

वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के नजदीक गंगा नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है. नदी में नाव पलटने से उस पर सवार 20 से 30 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई.  यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग एक भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि गांव के लगभग 20 से 30 लोग नाव पर सवार होकर भोज खाने पड़ोस के गांव जा रहे थे, इसी बीच नाव नदी में पलट गई और यह बड़ा हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पानी से निकाले गए लोगों को एनएमसीएच भेजा जा रहा है.

ऐसे में अभी 11 लोगों के मौत की खबर है, लेकिन जिस तरह का दर्दनाक हादसा हुआ है, उसे देखकर लगता है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. सबसे दुखद बात यह है कि मरने वालों में अधिकांश बच्चे हैं, जो नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे.

बता दें कि गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निजी नाव के परिचालन पर रोक लगा रखी है, बावजूद इसके लोग नाव से आवाजाही कर रहे हैं, जिसका नतीजा है कि इतना बड़ा हादसा हो गया है. हालांकि, सवाल प्रशासन से भी है कि जब अवैध नाव का परिचालन किया जा रहा था, तो प्रशासनिक स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग क्यों नहीं हुई?

तेजस्वी यादव ने जताया गहरा दुख

वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई. डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे. ईश्वर सबको सुरक्षित रखें. स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

 

 

सीएम सम्राट चौधरी नाव हादसे पर गहरा दुख जताया

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली नाव हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ​राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी. प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं.

 

 

बिहार कांग्रेस ने भी दुख जताया

वैशाली की घटना पर बिहार कांग्रेस ने भी दुख जताया. बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें.

 

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES