App

छठ की ऐसी दीवानगी! 2200 किमी ऑटो चलाकर बेंगलुरु से मोतिहारी पहुंचे 4 दोस्त, घर पर छाई खुशी

छठी मईया की आस्था में 2200 किलोमीटर का सफर कर बेंगलुरु से ऑटो चलाकर मोतिहारी चार दोस्त पहुंचे. इनके घर पहुंचते ही परिवार वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है. हर कोई बहुत ही प्रसन्न नजर आया.

छठ की ऐसी दीवानगी! 2200 किमी ऑटो चलाकर बेंगलुरु से मोतिहारी पहुंचे 4 दोस्त, घर पर छाई खुशी
Image Credit: छठी मईया की आस्था में 2200 किलोमीटर का सफर (Photo-AI)

छठ महापर्व बिहार की मिट्टी और लोक आस्था से जुड़ा एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर बिहारी को पूरे साल रहता है. यह पर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनों से मिलने और अपनी मातृभूमि से जुड़ने का महापर्व है. इसी अटूट श्रद्धा की एक अनोखी मिसाल बेंगलुरु में रहने वाले चार युवकों ने पेश की है, जिन्होंने घर पहुंचने की तड़प में साधन की कमी को आड़े नहीं आने दिया.

टिकट न मिलने पर लिया फैसला

त्योहारों के इस सीजन में बेंगलुरु से बिहार आने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना पूरी तरह नामुमकिन हो चुका था. दूसरी ओर, ऐन वक्त पर फ्लाइट का किराया इतना बढ़ गया कि वह आम युवकों के बजट से कोसों बाहर था और ऑटो चालक तो इसके बारे में सोच भी नहीं सकता था. जब घर लौटने के सारे पारंपरिक रास्ते बंद नजर आने लगे, तो इन चारों दोस्तों ने तीन पहियों वाले एक साधारण ऑटो-रिक्शा से ही सफर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया. मोतिहारी के अरेराज में अपने घर पहुंचकर और परिवार के बीच रहकर युवक जितना खुश है, उसकी मां उससे भी ज्यादा खुश दिखाई दे रही हैं.

छठ पूजा की तैयारी

मोतिहारी में डीएम और एसपी घूम-घूमकर छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं. जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारियों के छठ घाटों पर भ्रमण को देखकर लोगों को अब इस बात पर यकीन हो गया है कि मोतिहारी के सभी छठ घाटों पर नगर निगम द्वारा हर हाल में माकूल साफ-सफाई की व्यवस्था कर ली जाएगी.

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 33 स्थित सत्यदेव बाबू छठ घाट का डीएम और एसपी समेत नगर आयुक्त और डीडीसी द्वारा निरीक्षण किया गया.

यहां पर छठ घाट का रंग-रोगन और छठ की थीम पर आधारित पेंटिंग्स का कार्य किया जा रहा था. घाट की सफाई कराई जा चुकी थी. अधिकारियों की तरफ से पूरे रास्ते की साफ-सफाई कराने समेत घाट परिसर को स्वच्छ रखने और लाइटिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि 13 नवंबर से छठ पर्व की शुरुआत नहाए खाए साथ होगी. 14 नवंबर को खरना और 15 को संध्या अर्घ, तो 16 नवंबर को उगते सर्य को अर्घ देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More