SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नई Tata कार खरीदने का शानदार मौका! Nexon से Harrier तक मिल रही हजारों रुपये की छूट, ये रही ऑफर की डिटेल्स

फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Tata Motors के ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं. कंपनी की Tiago, Nexon से लेकर Harrier और Curvv EV तक पर 3.35 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 20, 2026, 12:38 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 12:46 PM IST
Image Credit: Tata कार फेस्टिव डिस्काउंट
Join

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने घर नई कार लाने का सोच रहे हैं, तो आपको कम कीमत में कार खरीदने का मौका मिल रहा है. Tata Motors ने फेस्टिव सीजन के तहत अक्टूबर में अपनी कई कारों पर स्पेशल छूट के साथ दूसरे फायदे देने का ऐलान किया है. इस ऑफर के तहत डीजल-पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. Tiago, Tigor, Altroz और Nexon जैसी कारों से लेकर Harrier और Curvv तक इन दिनों खरीदने पर बड़ी छूट मिल रही है. सबसे ज्यादा छूट कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रही है.

Tata Tiago और Tigor पर कितनी छूट?

Tata Tiago के पुराने मॉडल के पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 15,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट और 5,000 रुपये की कंपनी की तरफ से मिलने वाली हेल्प शामिल है. इसके साथ ही कस्टमर्स 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट भी पा सकते हैं. वहीं, Tata Tigor पर 30,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 15,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट शामिल है. इसके साथ पुरानी कार बदलने या उसे स्क्रैप कराने पर भी फायदा मिल सकता है. Tata Altroz की बात करें तो इसके CNG वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. वहीं, पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

Tata Punch EV पर भी मिल रहा बड़ा फायदा

Tata Punch के पेट्रोल और दूसरे ICE वेरिएंट पर फिलहाल कोई फेस्टिव ऑफर नहीं दिया गया है. लेकिन, इसके इलेक्ट्रिक मॉडल Punch EV पर कस्टमर्स को अच्छी बचत का मौका मिल रहा है. पुराने मॉडल की Punch EV के लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर 1.45 लाख रुपये तक, मीडियम रेंज वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक और स्मार्ट वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

Tata Nexon पर कितने रुपये बचेंगे?

Tata Nexon के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर भी अलग-अलग ऑफर मिल रहे हैं. इसके चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. CNG वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. वहीं, चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 55,000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. Nexon EV खरीदने वालों को 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 10,000 रुपये का ग्रीन बोनस और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है. ग्राहक एक्सचेंज ऑफर की जगह 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट भी चुन सकते हैं.

Tata Curvv EV पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक का फायदा

Tata Motors की Curvv सीरीज पर इस बार खास ऑफर दिए जा रहे हैं. Curvv के पेट्रोल और डीजल मॉडल के चुनिंदा नॉन-X वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 30,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट और 50,000 रुपये का लॉयल्टी रिवॉर्ड शामिल है. इसके अलावा 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है. Curvv X वेरिएंट खरीदने वालों को 20,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है.

इलेक्ट्रिक मॉडल Curvv EV पर कंपनी सबसे ज्यादा छूट दे रही है. इसके X वेरिएंट को छोड़कर दूसरे चुनिंदा वेरिएंट पर 3.35 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. Curvv EV Creative वेरिएंट पर 2.85 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. वहीं, X वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

Tata Harrier और Safari पर भी ऑफर

Tata Harrier और Safari के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 10,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट शामिल है. इसके अलावा 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है. हाल ही में पेश की गई Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर भी 30,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. वहीं, Tata Harrier EV के Fearless और Empowered वेरिएंट पर 2.75 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 1 लाख रुपये की कंपनी सहायता, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 75,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. इसके अलावा 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल सकता है.

(ये भी पढ़ेंः Tesla की Flying Car का इंतजार छोड़िए! अभी खरीद सकते हैं ये उड़ने वाली गाड़ियां, जानिए कीमत और फीचर्स)

इन कारों पर नहीं मिलेगी छूट

Tata Motors की सभी कारों पर इस महीने फेस्टिव ऑफर नहीं मिल रहा है. कंपनी ने Tata Punch के पेट्रोल मॉडल और Tata Aeries पर कोई छूट नहीं दी है.

नोट- ध्यान रहे कि ये सारे ऑफर्स आपके शहर, गाड़ी के वेरिएंट और डीलरशिप के हिसाब से थोड़े बहुत अलग हो सकते हैं. अगर गाड़ी खरीदने का प्लान है, तो अपने नजदीकी टाटा शोरूम में जाकर पूरी जानकारी जरूर ले लें. 

(ये भी पढ़ेंः बिना पंखों के उड़ी Elon Musk की Flying Car! 5 गाड़ियों के ऊपर से लगाई छलांग, 1 सेकंड में पकड़ती है 0 से 60 की स्पीड)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES