SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

₹9.99 लाख में लॉन्च हुई नई Skoda Slavia, पीछे बैठते ही मिलेगा मसाज! 8-स्पीड ऑटोमैटिक समेत मिले ये दमदार फीचर्स

Skoda ने भारतीय मार्केट में अपनी दमदार सेडान स्लाविया का फेसलिफ्ट मॉडल 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज जैसे फीचर्स से लैस यह कार ड्राइविंग का नया एक्सपीरियंस देगी.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 06, 2026, 06:53 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 07:00 PM IST
Image Credit: Skoda Slavia 2026 लॉन्च
Join

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो Skoda ने आपके लिए नया और शानदार ऑप्शन ला दिया है. बेहतरीन ड्राइविंग और मजबूत बनावट के लिए जानी जाने वाली Skoda ने स्लाविया का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. इस सेडान की एक्स शोरूम प्राइज 9.99 लाख रुपये कंपनी ने रखी है.

नई सेडान की खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने इस कार में कॉस्मेटिक बदलाव बहुत ज्यादा नहीं किया है, इस सीरीज में सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से लेकर बिल्कुल नया और दमदार 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स कंपनी ने दिया है, जो आपके ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने वाला है.

नई Slavia को Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo नाम से 6 वेरिएंट में कंपनी ने लॉन्च किया है. Classic वेरिएंट में 1.0 TSI इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है. Classic+ की मैनुअल के साथ कीमत 10.99 लाख,  ऑटोमैटिक के साथ 12.49 लाख रुपये रखी गई है. Signature वेरिएंट की कीमत 13.94 लाख रुपये से कंपनी ने शुरू करने का फैसला किया है, वहीं इसके ऑटोमैटिक मॉडल के लिए 14.94 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

Sportline वेरिएंट की कीमत 1.0 TSI मैनुअल के लिए 14.34 लाख रुपये और ऑटोमैटिक के लिए 15.34 लाख रुपये रखी गई है. Prestige वेरिएंट की कीमत मैनुअल में 15.89 लाख रुपये, ऑटोमैटिक में 16.89 लाख रुपये और 1.5 TSI DSG के साथ 18.59 लाख रुपये है. सबसे ऊपर Monte Carlo वेरिएंट आता है. इसकी 1.0 TSI ऑटोमैटिक प्राइज 17.29 लाख रुपये है, वहीं 1.5 TSI DSG मॉडल के लिए आपको 18.84 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

दिखेगा नया अंदाज

Slavia का बेस डिजाइन पहले वाले मॉडल के जैसा ही है, लेकिन कंपनी ने इसे फ्रेश लुक देने की पूरी कोशिश की है. इसमें नए LED हेडलैंप और टेललैंप मिलते हैं. पीछे की तरफ सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर भी दिए गए हैं. फ्रंट ग्रिल में क्रोम की नई पट्टी लगाई गई है. कार के आगे और पीछे के हिस्से में भी कुछ बदलाव किए गए हैं.

इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिलेंगे. Monte Carlo वेरिएंट को बाकी मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी रखा गया है. इसमें ब्लैक एलिमेंट, रेड डिटेलिंग और अलग बैजिंग दी गई है.

नई Slavia को 8 कलर्स से खरीदा जा सकेगा. इनमें Arctic Silver और Cappuccino Beige दो नए रंग हैं. Cappuccino Beige कलर कार की डिलीवरी इस साल के आखिरी महीने में शुरू हो सकती है.

पिछली सीट पर मिलेगा मसाज का फीचर

इस बार कंपनी ने कार के अंदर के फीचर्स पर भी काफी काम किया है. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट मसाज का फीचर दिया गया है. Skoda का कहना है कि इस सेगमेंट में यह पहली बार है जब पिछली सीट पर ऐसा फीचर दिया गया है.

टॉप वेरिएंट में आगे की सीट इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन के साथ आती हैं. कार में 360 डिग्री कैमरा, Park Pilot और आगे पीछे पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं. महंगे वेरिएंट में 26.03 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.

नया टचस्क्रीन और वॉइस कमांड की सुविधा

नई Slavia में 25.6 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है. इसका इंटरफेस पहले से अलग है. इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट भी दिया गया है.
कार में Google के Automotive AI Agent पर आधारित वॉइस असिस्टेंट भी दिया गया है. इसमें Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है.

1.0 TSI के साथ आया नया 8 स्पीड ऑटोमैटिक

इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. Slavia में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन पहले की तरह मिलते रहेंगे. 1.0 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल के अलावा अब 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा. कंपनी के अनुसार 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इस सेगमेंट में 8 स्पीड ऑटोमैटिक देने वाली यह पहली कार है. वहीं 1.5 लीटर TSI इंजन के साथ 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स जारी रहेगा. 1.5 लीटर वाले मॉडल में पीछे डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं.

(ये भी पढ़ेंः Aprilia ने वापस लाया अपना Maxi Scooter, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई SXR GT की एंट्री, कीमत...)

सेफ्टी में भी नहीं हुई कटौती

नई Slavia में सेफ्टी के मामले में भी कई फीचर्स स्टैंडर्ड रखे गए हैं. कार की 5 स्टार Global NCAP रेटिंग बरकरार है. सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग और 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर मिलते हैं. महंगे वेरिएंट में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर दिए गए हैं. इसके साथ ही कंपनी Super Care पैकेज भी दे रही है. इसमें 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी, 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और चार लेबर फ्री सर्विस शामिल हैं. कस्टमर्स वारंटी को दो साल तक और बढ़वा भी सकते हैं.

(ये भी पढ़ेंः कार के उड़े चीथड़े: CNG पंप पर गैस भरवाते वक्त मची चीख-पुकार... क्या आप भी कर रहे यह जानलेवा भूल?)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES