भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ऑटो
  • /Aprilia ने वापस लाया अपना Maxi Scooter, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई SXR GT की एंट्री, कीमत...

Aprilia ने वापस लाया अपना Maxi Scooter, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई SXR GT की एंट्री, कीमत...

फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल मार्केट में धूम मचाने Aprilia की नई SXR GT सीरीज लॉन्च हो गई है. दमदार इंजन, शानदार मैक्सी-स्कूटर लुक और नए फीचर्स से लैस इन दोनों स्कूटर्स ने आते ही कस्टमर्स का ध्यान खींच लिया है.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 04, 2026, 01:05 PM IST|Updated: Oct 04, 2026, 01:14 PM IST
joinshare
Aprilia ने वापस लाया अपना Maxi Scooter, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई SXR GT की एंट्री, कीमत...
Image Credit: एप्रिलिया मैक्सी स्कूटर

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई स्कूटी लेने की सोच रहे हैं, तो इटालियन ब्रांड Aprilia ने आपको दो नए और शानदार ऑप्शन दे दिया है. एप्रिलिया ने भारत में अपनी नई मैक्सी स्कूटर सीरीज से पर्दा उठा दिया है, जो अपने शानदार लुक्स और दमदार फीचर्स से लोगों का ध्यान खींच रही है. अगर आप भी त्यौहारों के इस मौके पर एक पावरफुल और शानदार स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Aprilia की नई सीरीज आपके लिए खास हो सकती है. तो आइए जानते हैं इस नई रेंज में क्या कुछ खास मिलने वाला है.

Aprilia ने भारत में अपनी नई SXR GT सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसके तहत SXR GT 125 और SXR GT 175 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. इन दोनों स्कूटर की कीमत 1.11 लाख रुपये और 1.31 लाख रुपये है. दोनों कीमतें एक्स शोरूम हैं. कंपनी ने इस सीरीज में पुराने SXR स्कूटर के मुकाबले इंजन और कुछ फीचर्स में बड़े बदलाव किए हैं.

Aprilia ने मई में SXR 125 और SXR 160 को चुपचाप बंद कर दिया था. अब कंपनी ने उसी मैक्सी स्कूटर डिजाइन को नए इंजन के साथ वापस पेश किया है. नए मॉडल के डिजाइन में बहुत बदलाव देखने को नहीं मिलता है. इस सीरीज में बड़ा फ्रंट एप्रन, आरामदायक चौड़ी सीट और मैक्सी स्कूटर जैसा लुक कंपनी ने दिया है. इस बार इस सीरीज को ज्यादा आरामदायक और लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Aprilia SXR GT 125 में क्या है खास

Aprilia SXR GT125cc में में 124.5cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. जो 10.6 hp की पॉवर और 10.4 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, 175cc मॉडल ज्यादा पॉवरफुल है, जो 13.3 hp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क पैदा करता है. खास बात यह है कि दोनों ही इंजन नए BS6 OBD-II नियमों के अनुसार हैं और E20 पेट्रोल पर भी आसानी से चल सकते हैं. इसके साथ ही राइडिंग को और बेहतर बनाने के लिए इस बार इनमें 14-inch के बड़े पहिए लगाए गए हैं, जिससे खराब सड़कों पर भी स्कूटर आसानी से संभल सके.

फीचर्स की बात करें तो SXR GT 125 में 5 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसमें ABS की जगह CBS यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है.

फीचर्स में क्या अंतर है?

दोनों वेरिएंट्स के फीचर्स में अंतर देखने को मिलता है. इस सीरीज के SXR GT 175 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 5-इंच का TFT डिस्प्ले कंपनी ने दिया है, इसकी सहायता से आप कॉल, म्यूजिक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स को मैनेज कर सकते हैं. साथ ही इसमें सिंगल-चैनल ABS और एडवांस हैंडलबार के कंट्रोल्स भी मिल जाते हैं. वहीं, छोटे SXR GT 125 में 5-इंच का नार्मल LCD डिस्प्ले कंपनी की ओर से मिलता है.

(ये भी पढ़ेंः Bajaj Pulsar NS400Z का नया अवतार लॉन्च, Google Maps और 5-इंच TFT समेत मिलेंगे ये नए फीचर्स; कीमत...)

नई SXR GT सीरीज को कंपनी ने अपने SR 125 और SR 175 मॉडल से जुड़े प्लेटफॉर्म पर ही डिजाइन किया है. ऐसे में Aprilia ने पूरी तरह नया स्कूटर लाने के बजाय अपने पुराने मैक्सी स्कूटर को नए इंजन और अपडेटेड फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया है.

(ये भी पढ़ेंः कार के उड़े चीथड़े: CNG पंप पर गैस भरवाते वक्त मची चीख-पुकार... क्या आप भी कर रहे यह जानलेवा भूल?)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Auto News