Royal Enfield की इस दमदार बाइक पर टूटा ग्राहकों का प्यार, 6 महीने पहुंची वेटिंग; कंपनी ने रोकी बुकिंग
रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन 440 ने आते ही ऐसा तहलका मचाया कि जबरदस्त डिमांड और 6 महीने की लंबी वेटिंग के चलते कंपनी को फिलहाल इसकी बुकिंग रोकनी पड़ी है. जानिए क्या है पूरी वजह.
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन एक दमदार और बजट-फ्रेंडली बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपकी नजरें रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन 440 पर टिकी हैं, तो आपको झटका लग सकता है. Himalayan 440 ने लॉन्च होते ही मार्केट में ऐसा तहलका मचाया कि कंपनी के सारे अनुमान धरे के धरे रह गए. हालात ऐसे बन गए हैं कि शोरूम्स पर उमड़ी भीड़ और लंबी होती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रॉयल एनफील्ड को मजबूरी में एक बड़ा कदम उठाना पड़ा है. अगर आप सोच रहे हैं कि जाकर तुरंत बाइक बुक कर लेंगे, तो फिलहाल के लिए रास्ता बंद हो चुका है! आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है और कंपनी को अचानक यह फैसला क्यों लेना पड़ा.
Royal Enfield Himalayan 440 को लेकर ग्राहकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बाइक की मांग इतनी ज्यादा हो गई है कि कंपनी ने फिलहाल इसकी नई बुकिंग लेना बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि Himalayan 440 का वेटिंग पीरियड लगभग 6 महीने तक पहुंच गया है. ऐसे में Royal Enfield ने नए ग्राहकों को लंबी वेटिंग लिस्ट में जोडने के बजाय कुछ समय के लिए बुकिंग रोकने का फैसला किया है.
क्यों रोकी गई Himalayan 440 की बुकिंग?
Royal Enfield Himalayan 440 को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये रखी गई है. लॉन्च के बाद से ही इस बाइक को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और डिलीवरी शुरू होने के कुछ ही समय में बड़ी संख्या में बुकिंग मिल गईं.
मांग बढ़ने के साथ बाइक की वेटिंग करीब 6 महीने तक पहुंच गई. कंपनी अब प्रोडक्शन बढ़ाने पर फोकस कर सकती है, जिससे मौजूदा ग्राहकों को बाइक के लिए ज्यादा लंबा इंतजार न करना पडे. Royal Enfield की कोशिश है कि बुकिंग फिर से शुरू होने पर ग्राहकों को डिलीवरी के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े.
बुकिंग फिर से शुरू होने पर नहीं बढ़ेगी कीमत
Himalayan 440 की 2.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत इस बाइक की खास बातों में से एक है. यह बाइक Himalayan 450 के मुकाबले काफी कम कीमत पर आती है और भारत में मौजूद फुल साइज एडवेंचर मोटरसाइकिलों में एक सस्ता विकल्प है. फिलहाल जानकारी के मुताबिक Royal Enfield बुकिंग दोबारा शुरू होने पर Himalayan 440 की कीमत बढाने की योजना नहीं बना रही है. यानी ग्राहकों को मौजूदा 2.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर ही बाइक मिलने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि नई बुकिंग कब से शुरू होगी.
443cc इंजन के साथ आती है बाइक
Royal Enfield Himalayan 440 में नया 443cc सिंगल सिलेंडर, लॉन्ग स्ट्रोक इंजन दिया गया है. यह इंजन 6,250rpm पर 25.4bhp की पावर और 4,000rpm पर 34Nm का टॉर्क देता है. इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोडा गया है. पुराने Himalayan 411 में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता था.
बाइक का डिजाइन एडवेंचर मोटरसाइकिल जैसा ही रखा गया है. इसमें सीधी और आरामदायक राइडिंग पोजीशन मिलती है. Himalayan 440 में आगे 21 इंच और पीछे 17 इंच का व्हील दिया गया है. इसके फ्रंट में 200mm और रियर में 180mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है.
(ये भी पढ़ेंः कार कंपनियों के लिए आया नया नियम, छोटी कारों की छूट खत्म; EV समेत इन वाहनों को मिलेगा फायदा)
220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस
Himalayan 440 का ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm है. ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 240mm की डिस्क दी गई है. बाइक में डुअल चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. ऑफ रोड राइडिंग के लिए ABS को स्विच भी किया जा सकता है.
यह बाइक Sela Black, Mustang Brown और Nelong White कलर में उपलब्ध है. शुरुआती यूनिट्स के फ्यूल टैंक पर 10 साल का Himalayan Anniversary बैज भी दिया गया है. यह बैज Himalayan एडवेंचर मोटरसाइकिल की 10वीं सालगिरह को दर्शाता है.
(ये भी पढ़ेंः Skoda की कार खरीदने वालों को झटका! Kylaq और Slavia समेत पूरी रेंज होगी महंगी, 1 अक्टूबर से बदलेगी कीमतें)