SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लेह-लद्दाख बाइक से जाने का है प्लान? निकलने से पहले ये 5 एक्सेसरीज बाइक में जरूर लगवा लें, सफर होगा आसान!

आप भी अगर दो पहियों पर सवार होकर लेह-लद्दाख के खतरनाक और खूबसूरत रास्तों को नापने की तैयारी में हैं, तो ट्रिप की पैकिंग करने से पहले अपनी बाइक को भी तैयार करना बहुत जरूरी है. कुछ ऐसे एक्सेसरीज हैं, जो आपके ट्रिप को आसान और यादगार बना सकते हैं.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 04, 2026, 06:52 PM IST | Updated: Sep 04, 2026, 06:57 PM IST
Image Credit: बाइक ट्रिप एक्सेसरीज
Join

अगर आप भी लेह-लद्दाख बाइक से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ कपड़ों का बैग पैक कर लेना ही काफी नहीं है! बर्फीली हवाएं, ऊंचे-ऊंचे दर्रे, पथरीली सड़कें और अचानक सामने आने वाले बर्फीले पानी आपके इस रोमांचक सफर को पल भर में एक बड़ी चुनौती बना सकते हैं. पहाड़ों पर नार्मल सड़कों जैसा माहौल नहीं होता है, वहां नेटवर्क कभी रहता है, तो कभी पूरी तरह से गायब हो जाता है.

लेह- लद्दाख का सफर सुरक्षित और यादगार तभी बनता है जब राइडर के साथ-साथ उसकी मोटरसाइकल भी पूरी तरह तैयार हो. अगर आप नहीं चाहते कि बर्फीली वादियों में आपकी बाइक किसी परेशानी में फंसे, तो निकलने से पहले अपनी गाड़ी में ये 5 जरूरी चीजें तुरंत फिट करवा लें!

लगेज कैरियर और सैडल स्टे

लद्दाख के लंबे सफर में आपको कपड़े, टेंट और खाने-पीने का सामान साथ रखना पड़ता है. इसके लिए बाइक के पीछे लगेज कैरियर और दोनों ओर सैडल स्टे लगवाना बहुत जरूरी होता है. यह लोहे या एल्युमीनियम का एक मजबूत ढांचा होता है. इसकी सहायता से आप अपने बैग और सामान को कसकर बांध सकते हैं. इससे सामान बाइक के पहिये या साइलेंसर से नहीं छूता और सफर के दौरान गाड़ी का बैलेंस खराब नहीं होता है.

इंजन गार्ड और क्रैश गार्ड

पहाड़ी रास्तों पर पानी के बहाव और पत्थरों के बीच बाइक फिसलने का डर हमेशा रहता है. बाइक के नीचे लगने वाला इंजन गार्ड आपके इंजन को पत्थरों और कीचड़ से बचाता है. वहीं, मजबूत क्रैश गार्ड लगाने से अगर बाइक किसी वजह से गिर भी जाती है, तो आपके पैर और बाइक सुरक्षित रहती है.

हैंड गार्ड या नकल गार्ड

लद्दाख की ठंडी और बर्फीली हवाएं राइडर के हाथों को सुन्न कर देती हैं. हैंडल पर लगे हैंड गार्ड आपको सीधी ठंडी हवा से बचाते हैं. इसके साथ ही, बाइक गिरने की स्थिति में यह ब्रेक और क्लच के लीवर को टूटने से भी रोकते हैं.

मोबाइल होल्डर और फॉग लाइट्स

अनजान रास्तों पर रास्ता भटकने से बचने के लिए बाइक में वाटरप्रूफ मोबाइल होल्डर होना ही चाहिए, जिससे आप आसानी से मैप देख सकें. इसके साथ ही फोन चार्ज करने के लिए USB चार्जर भी जरूर लगवाएं. लद्दाख में अचानक धुंध, बर्फबारी या खराब मौसम हो जाता है, ऐसे में रास्ता साफ देखने के लिए बाइक में अच्छी कंपनी की एलईडी फॉग लाइट्स लगवाना बहुत फायदेमंद साबित होता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES