App

बीवी नकाब पहने, शादी के बाद घर में रहे कैद... लड़कियों को लेकर ऐसी सोच रखता था को-पायलट हम्मामी

फ्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में भारतीय पायलट पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हम्माम अल हम्मामी को लेकर नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि वह शुरू से ही कट्टर सोच रखता था.

बीवी नकाब पहने, शादी के बाद घर में रहे कैद... लड़कियों को लेकर ऐसी सोच रखता था को-पायलट हम्मामी

दुबई से तेल अवीव जा रहे 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट संख्या FZ1073 में हुई हिंसात्मक घटना में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. यह तो सभी जानते हैं कि इस फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवाने में भारतीय जांबाज पायलट स्मित मच्छार के योगदान को सारी दुनिया सलाम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनपर हमला करने वाले को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं उनपर दुनिया हैरान हो रही है. खबर आ रही है कि उसके कुछ पिछले सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हम्मामी शुरू से ही कट्टर सोच रखने वाला व्यक्ति था, यह अंदाजा उसकी हालिया करतूत से तो लगाया ही जा सकता है, लेकिन उसके कुछ पिछले सोशल मीडिया पोस्ट भी इस तरफ इशारा कर रहे हैं. दावा है कि हम्मामी के 2021-22 के डिलीट किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में उसने अपनी संभावित पत्नी को लेकर कुछ बातें कहीं थीं.

पत्नी को लेकर क्या लिखा था हम्मामी ने?

दावा है कि हम्मामी ने 2022 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने बताया था कि उसकी शादी के लिए परिवार की तरफ से लड़की तलाश की जा रही है. उसने शर्तों का जिक्र करते हुए लिखा था कि उसकी होने वाली पत्नी नकाब पहने, शादी के बाद नौकरी छोड़ दे, या फिर पत्नी का कामकाजी माहौल पुरुषों के साथ मिक्स्ड जेंडर न हो. हम्मामी ने लिखा था कि उसकी मां इस तरह की लड़की ढूंढ रही थी, लेकिन सभी लोग इन शर्तों की वजह से इनकार कर दिया करते थे. हालांकि जैसे ही उन्हें यह बताया जाता था कि लड़का पायलट है, तो कुछ लोगों का रुख बदल गया.

ओमानी पिता और सीरियाई मूल की थी मां

हम्माम अल हम्मामी का जन्म UAE में हुआ था, उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई मूल की थी. कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उसने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा सीरिया में गुजारा था. उसने ब्रिटेन की बकिंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी से एविएशन मैनेजमेंट की तीन साल की डिस्टेंस-लर्निंग डिग्री पूरी की और 2023 में ग्रेजुएट हुआ. जिसके बाद वह ओमान एयर से जुड़ा और करीब 7 वर्षों तक वहां काम किया. हालांकि, कट्टर विचारों की वजह से ही उसे ओमान एयर की फ्लाइट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था. इसके बाद जून 2025 से जनवरी 2026 तक Royal Air Maroc में काम किया और फिर फ्लाईदुबई का हिस्सा बना. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More