SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अंधाधुंध फायरिंग से फिर सहमा अमेरिका, फ्लोरिडा की यूनिवर्सिटी के पास मास शूटिंग; 6 बच्चे समेत 12 घायल

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विश्वविद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि हमलावर को अभी नहीं पकड़ा जा सका है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 25, 2026, 10:20 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 12:24 PM IST
Image Credit: फ्लोरिडा में यूनिवर्सिटी में फायरिंग से हड़कंप. (फोटो- सोशल मीडिया)
Join

अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. अमेरिका के प्रमुख दक्षिणपूर्वी राज्य फ्लोरिडा में एक स्टेडियम के पास गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम 12 लोगों के घायल होने की सूचना है. पीड़ितों में 6 नाबालिग शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार, घटना शनिवार देर रात फ्लोरिडा के तालाहासी में फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम के पास हुई. पुलिस के अनुसार, 12 घायलों में 11 को गोली लगी.

दरअसल, घटना उस वक्त की है फ्लोरिडा A&M यूनिवर्सिटी का 'होमकमिंग वीकेंड' कार्यक्रम चल रहा था. इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इसके अलावा गोलीबारी की वजह भी सामने नहीं आ सकी है. इस मामले को लेकर पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि गोलीबारी से पहले वहां कोई झगड़ा हुआ था. हमला फुटबॉल मैच के बाद हुआ.

पुलिस ने कहा कि घायलों में 11 लोगों को गोली लगी है, जिसमें कम से कम तीन को गंभीर चोटें आई हैं. विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गोलीबारी उनके कैंपस के पास हुई, लेकिन कैंपस सुरक्षित है.

भीड़ पर फायरिंग से हड़कंप

पुलिस ने बताया कि स्टेडियम के पास भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. यहां कुछ लोगों को बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. हालत यह हो गई कि मारपीट के बाद गोलीबारी की नौबत आ गई. खूनी संगर्ष में कम से कम 12 लोग घायल हो गए, जिसमें 11 को गोली लगी है. इस पूरी घटना पर तालाहासी पुलिस चीफ लॉरेंस रेवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घायलों में 6 नाबालिग भी शामिल हैं.  घटना के बाद पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल की टीमें मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया.

कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्टेडियम के पास हुई इस वारदात से लोग सहम उठे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया और फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जांचना शुरू कर दिया है. इसके अलावा चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ विश्वविद्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि घटना उनके कैंपस के करीब की है, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. 

यह भी पढ़ें: मनमानी पड़ेगी भारी: मस्क ने क्यों रोक दी थी यूक्रेन में स्टारलिंक की सेवा, सामने आई असली वजह; ट्रंप को कैसे बचाया?

यह भी पढ़ें: टक्कर ऑन ट्रैक: पटरी पर दौड़ती ट्रेन से टकराई क्रेन; उड़े परखच्चे; नीचे सड़क पर मची चीख-पुकार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES