SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माता-पिता का सपना, मासूमों की सजा: US में अवैध इमिग्रेशन पर सख्ती का असर, 1,389 भारतीय बच्चे क्यों लिए गए हिरासत में?

अमेरिका में इमीग्रेशन कानून में सख्ती का सीधा असर दिखना शुरू हो गया है. यूएस में पिछले चार साल में 1,389 भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया गया है. हैरान करने वाली बात है कि इन बच्चों को अभी तक वापस नहीं किया गया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 23, 2026, 09:31 IST | Updated: Nov 23, 2026, 09:35 IST
Image Credit: अमेरिका में इमीग्रेशन कानून की सख्ती का दिखा असर. फोटो- (एआई, प्रतीकात्मक)
Join

अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों से प्रवासियों के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार सालों में 1,389 भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया गया है. यह संख्या में अमेरिकी वित्त वर्ष 2023 के बाद के चार सालों की बताई जा रही है. दावा है कि जिन बच्चों को पिछले कुछ वर्षों में हिरासत में लिया गया है, वह बिना किसी बड़े के साथ अमेरिका पहुंचे थे. इन बच्चों को अभी तक वापस नहीं किया गया है.

दरअसल, अमेरिका में पिछले कुछ समय से प्रवासियों पर जारी सख्ती का सीधा असर नजर आ रहा है. प्रवासियों के कम होते आंकड़े ये बता रहे हैं कि वहां अकेले मिलने वाले भारतीय बच्चों की संख्या तेजी से घट रही है. बता दें कि आंकड़े यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की ओर से शेयर किए जाते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े?

हालिया आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023 में 730 भारतीय बच्चे अकेले मिले थे. इसके अगले साल यानी साल 2024 में यह संख्या घटकर 517 रह गई. वित्त वर्ष 2025 में इनमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है. उस साल केवल 91 बच्चे ही पाए गए. इस साल 2026 में ये आंकड़ा गिरकर 51 पर आ गया. अक्टूबर 2026 में अमेरिकी वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत हुई है.

पहले महीने में केवल दो भारतीय बच्चे ही अकेले मिले. आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि यह गिरावट केवल भारतीय बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य देशों से भी अकेले अमेरिका पहुंचने वाले बच्चों की संख्या भी इसी तरीके से कम हुई है.

लगातार कम हो रही संख्या

अमेरिकी अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2024 में सभी देशों के कुल 1 लाख से अधिक अकेले बच्चे दर्ज किए थे. साल 2025 में ये संख्या घटकर  29,584 रह गई. वित्त वर्ष 2026 में आंकड़ा और कम होकर 9,190 पहुंच गया है. वहीं, अमेरिकी वित्त वर्ष 2026 में के पहले एक महीने में केवल 722 बच्चे ही अकेले पाए गए हैं.

माना जा रहा है कि अमेरिका के इमीग्रेशन नियमों में आई सख्ती के कारण ये संख्या तेजी से घटी है. इमिग्रेशन नेटवर्क की जानकारी रखने वाले लोगों का दावा है कि अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में नियमों में सख्ती देखने को मिली है. ऐसे में पकड़े गए लोगों को तेजी से वापस भेजना भी इसका एक कारण हो सकता है.

पहले के हालात अलग थे

जानकार बताते हैं कि पहले के हालात कुछ अलग थे. आरोप है कि पहले नाबालिग बच्चों को ग्रीन कार्ड दिलाने का जरिया बयाना जाता था. इससे माता-पिता अमेरिका में कानूनी दर्जा पाने की अपनी संभावना मजबूत करते थे. अब यह तरीका पहले जितना आसान नहीं रहा है. अमेरिकी अधिकारी पकड़े गए लोगों को तुरंत वापस भेज रहे हैं. यही कारण है कि ये चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: गैस के इतने बड़े भंडार, फिर भी अंधेरे में डूब रहा ईरान: बिजली कटौती के बीच एक लैंप में काम कर रहे राष्ट्रपति, ठंड से पहले सिर आई इमरजेंसी

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बूढ़ा हुआ सिस्टम या कोई बड़ी साजिश? डेल्टा की सभी उड़ानें अचानक ठप! जानें पर्दे के पीछे का सच

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES