)
अमेरिका में पिछले तीन दिनों से हवाई संकट जारी है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में विमानन सेवा ठप पड़ गई. अधिकारियों ने अनुमान लगाया था कि रविवार तक स्थिति पूरी तरीके से सामान्य हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रविवार को भी अमेरिका में हजारों उड़ाने या तो रद्द हुईं या फिर देर से रवाना हो सकीं.
अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी का कहना है कि सोमवार (16 नवंबर) शाम तक उड़ानें पूरी तरीके से बहाल हो सकेंगी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, विमान और क्रू मेंबर फिलहाल अपनी सही जगह पर नहीं हैं. इस कारण दोबारा व्यवस्था को पटरी पर लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 'फ्लाइटअवेयर' के आंकड़ा बता हैं कि रविवार को भी करीब 9,200 उड़ानें रद्द और 7,500 प्रभावित हुईं.
अमेरिका में पिछले दिन दिनों से हवाई संकट जारी है. शुक्रवार को अमेरिका एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी डिडेक्ट की गई, जिसके बाद एविएशन एजेंसी (FAA) ने उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. जिस वक्त यह आदेश दिया गया था, तब करीब 3500 से अधिक विमान हवा में थे. ऐसे में कुछ विमानों को दूसरे हवाई अड्डों पर उतारा गया. तकीनीकी खराबी को ठीक करने में इंजीनियर जुटे हैं, लेकिन अभी परेशानी को ठीक नहीं किया जा सका है. शुक्रवार को को कुल 8,500 उड़ानें लेट हुईं और 8,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं.
बताया जाता है कि अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम दोहरी मार झेल रहा है. यहां पहले से ही ट्रैफिक कंट्रोलरों की भारी कमी चल रही है. वहीं, पुरानी हो चुकी तकनीकों ने दिक्कतों को और बढ़ा दिया है. अमेरिकी परिवहन मंत्री ने कहा कि एफएए के ठेकेदार एल3हैरिस की ओर से एक दूरस्थ संचार केंद्र में नया राउटर के समय यह समस्या पैदा हुई, जिसको ठीक करने का काम किया जा रहा है.
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. ट्रंप ने एयर-ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए US कांग्रेस यानी संसद से तुरंत फंड मंजूर करने की अपील की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का मौजूदा सिस्टम करीब 50 साल पुराना है, जो बेहद हास्यास्पद है. ट्रंप ने कहा कि जल्द से जल्द इस सिस्टम को दुरुस्त और आधुनिक बनाने के लिए फंड मंजूर किया जाना चाहिए.
अमेरिका में आए इस हवाई संकट के बीच एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. डेल्टा, यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइन ने शनिवार को अपनी करीब 25 फीसदी, जबकि जेटब्लू ने करीब 45 प्रतिशत उड़ानों को रद्द कर दिया. एयरलाइन ने यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बाद की तारीखों में टिकट बुक करने की सुविधा दी है.