SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चांपी ने चौंकाया: लाइटहाउस से ऊंची लहरें, तूफानी हवाओं से सहमा ताइवान, चीन-जापान-साउथ कोरिया तक आफत का दौर जारी

ताइवान में तूफान चांपी का सबसे बुरा असर देखने को मिला है. तूफान की वजह से शनिवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया. इसके कुछ कमजोर पड़ने से चीन से लेकर जापान ने राहत की सांस ली. खतरा अभी टला नहीं है. कोरिया में इसका कहर देखने को मिल रहा है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 24, 2026, 08:21 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 10:23 AM IST
Image Credit: चांपी ने चार-चार देशों की हालत खस्ता कर दी है (AI)
Join

बीते तीन दिनों से एशिया के कई देशों को डरा रहा सुपर टाइफून 'चांपी' कुछ कमजोर पड़ने के बावजूद ताइवान को टच किया तो पूरे देश को हिलाकर रख दिया. चांपी के कहर के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 527 लोग घायल बताए जा रहे हैं. 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने बड़े-बड़े पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया. तूफान से बुनियादी ढांचे को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है. इसके चलते 77 हजार से ज्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई. वीकेंड पर शनिवार सुबह आए अपडेट के मुताबिक कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है.

ताइवान के तटीय इलाकों के बुनियादी ढांचे से टकराती विशालकाय लहरों के फुटेज बेहद डरावने हैं. ये देश अब भी तूफानी हवाओं और समुद्र के विकराल रूप धारण करने की वजह से हुए नुकसान से जूझ रहा है.

ताइवान परेशान

शुक्रवार को ताइवान के पास से गुजरते हुए 'चांपी' तूफान ने भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ दस्तक के चलते आज भी स्कूल और दफ्तर बंद रहे और अबतक 1000 से ज्यादा फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हुईं. ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने न्यू ताइपे सिटी में स्थित 'सेंट्रल इमरजेंसी संचालन केंद्र' का दौरा करके हालात का जायजा लिया.

इस हफ्ते की शुरुआत में 'चांपी' के चलते तूफानी हवाओं की रफ्तार 298 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन दक्षिण-पश्चिम से ताइवान की ओर आते-आते इसकी रफ्तार कम होकर 155 किमी प्रति घंटा रह गई.

शटडाउन ने बचाई जान? 

ताइवान में 23 अक्टूबर को शटडाउन का ऐलान किया था. स्कूल-कॉलेज, सरकारी-प्राइवेट दफ्तर सब बंद रहे. तूफानी हवाओं के कहर से लोगों को बचाने के लिए रेत की लाखों बोरियों का सहारा लिया गया. सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं. ताइवान में समय रहते 2600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने से भीषण जनहानि का खतरा टल गया. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब भी ताइवान के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट अभी वापस नहीं लिया गया है. बताया जा रहा है कि सही समय पर शटडाउन का ऐलान होने से कैजुअलटी का स्तर कम से कम कामयाबी हासिल हुई.

ताइवान में चांपी के कई खतरनाक वीडियो देखने को मिल रहे हैं. एक वीडियो किसी मॉल के ग्राउंड फ्लोर का दिख रहा है, जिसमें लोग खुद को तूफानी हवा के झोंको से बचाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं. तभी एक महिला तेज झोंके के चलते दूर तक खिसकती चली जाती है. 

ऐसे ही एक वीडियो में उंची इमारतों की खिड़की टूट कर नीचे गिरती नजर आई.

चीन-जापान-फिलीपींस का हाल  

चीन में, झेजियांग के अधिकारियों ने इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीमों ने द्वीपों पर फंसे सैलानियों और मछुआरों को सुरक्षित निकालकर सरकारी सेंटरों में पहुंचाया. भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच समंदर में चल रहे प्रोजेक्ट चीन में आज भी ठप हैं. फिलीपींंस और जापान में फेरी (नौका) सेवाओं को एहतियातन रद्द कर दिया गया. 

जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई और कई उड़ानों पर भी असर पड़ा. फिलीपींस में, अधिकारियों ने लोगों की समुद्री यात्रा पर प्रतिबंध लगाते हुए सभी उड़ानें रद्द करने के साथ सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

साउथ कोरिया भी सहमा

दक्षिण कोरिया में टाइफून नंबर 30 यानी चांपी के कहर के चलते जेजू द्वीप पर भारी बारिश हुई है. 24 अक्टूबर की सुबह आठ बजे तक माउंट हलासन पर 140 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड हुई. 

वहीं कोरिया मौसम प्रशासन (KMA) के मुताबिक चांपी के साइड इफेक्ट से 26 तारीख तक जेजू और दक्षिणी इलाकों में तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

24 अक्टूबर की रात से जेजू के पास के समुद्री इलाकों में बहुत तेज हवाएं चलने के साथ  5 से 10 मीटर से ऊंची लहरे उठने का अनुमान लगाया गया है. लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है वहीं बड़े और भारी साइनबोर्ड से दूर रहने की सलाह दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES