फिलीपींस के दौरे पर पीएम मोदी, तो चीन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग; 'परमाणु बैठक' से पहले क्यों होने लगी याल्टा सम्मेलन की चर्चा?
अमेरिका, रूस और चीन करीब 8 दशक बाद त्रिपक्षीय वार्ता के लिए एक मेज पर आने वाले हैं. 18 और 19 नवंबर को चीन के शेनझेन में आयोजित एपेक शिखर सम्मेलन में ये नेता एक मेज पर होंगे. इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. आज जानेंगे कि इस बैठक का भारत पर क्या असर हो सकता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति वोलोडिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहली बार एक साथ एक मेज पर बैठेंगे. 19 नवंबर को होने वाली इस बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं. ये बैठक चीन के शेनझेन में होने वाली एपेक समिट में होने वाली है. तीनों महाशक्तियों के बीच होने वाली इस बैठक की तुलना साल 1945 के याल्टा सम्मेल से की जा रही है. उस वक्त भी एक बड़ी बैठक हुई थी.
दरअसल, अगले कुछ दिन ग्लोबल पॉलिटिक्स के हिसाब से बहुत अहम साबित होने वाले हैं. चीन, अमेरिका और रूस के नेताओं के बीच ये बैठक ऐसे समय पर होने वाली है, जब फिलीपिंस की राजधानी मनीला में तीन महत्वपूर्ण समिट हो रहे हैं, जिसमें भारत भी हिस्सा ले रहा है.
मनीला में इस समय आसियान सम्मेलन चल रहा है. इसके बाद ईस्ट एशिया समिट होगी, इसमें भारत के साथ अमेरिका, चीन, जापान समेत कई देश हिस्सा लेंगे. वहीं, मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन भी प्रस्तावित है. इस बैठक में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिस्सा लेंगे.
चीन में होगा APEC शिखर सम्मेलन
फिलीपिंस की राजधानी मनीला में तीन शिखर सम्मेलन का आयोजन जैसे ही पूरा होगा, उसके अगले दिन यानी 18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन शहर में 33वां एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी APEC शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इस शिखर सम्मलेन में अमेरिका, चीन और रूस समेत 21 सदस्य देश शामिल होंगे.
मनीला में तीन शिखर सम्मेलन और ठीक इसके बाद शेनझेन में एपेक शिखर सम्मेलन ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. मनीला और चीन में हो रहे शिखर सम्मेलन के बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या दुनिया में आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है?
क्यों कहा जा रहा 'परमाणु समिट'?
अमेरिका के शेनझेन में होने वाली तीन महाशक्तियों की बैठक का मुद्दा परमाणु हथियार हो सकते हैं. ऐसे में इस बैठक को अनौपचारिक रूप से 'परमाणु सम्मेलन' भी कहा जा कहा जा रहा है.
अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाली मुलाकात और इस त्रिपक्षीय बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. यही कारण है कि वैश्विक राजनीति के लिहाज से ये बैठक बेहद खास रहने वाली है.
एक साथ आने के लिए कैसे तैयार हुए नेता?
रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में होने वाली इस बैठक की नीव साल 2025 में रखी गई थी. उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह रूस- यूक्रेन के बीच जारी जंग समाप्त होने के बाद रूस और चीन से परमाणु हथियारों पर बात करना चाहते हैं. इसके बाद 1 सितंबर 2026 को इस पूरे मामले में एक अहम डेपलपमेंट देखने को मिला. जब रूसी राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव ने एक समिट में कहा कि पुतिन, ट्रंप और जिनपिंग एपेक समिट में मिल सकते हैं.
तीन देश और तीन अलग-अलग एजेंडा
इस बैठक में शामिल होने वाले अमेरिका, रूस और चीन के नेताओं का अपना-अपना एजेंडा है. बैठक में अमेरिका का एजेंडा न्यूक्लियर हथियार सीमित करने की डील हो सकती है. हाल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि परमाणु हथियार कम करने पर चर्चा कर सकते हैं.
वहीं, इस बड़ी बैठक में चीन का एजेंडा अमेरिका के साथ व्यापार की चर्चा पर केंद्रित है. अमेरिका और चीन के बीच पिछले कई महीनों से जारी ट्रेड वॉर को होल्ड करने का समझौता अगले साल जनवरी में खत्म होने वाला है. हालांकि, बताया जा रहा है कि चीन फिलहाल न्यूक्लियर हथियार कम करने पर राजी नहीं है.
चीन में होने वाली इस बैठर में रूस का एजेंडा यूक्रेन जंग की शर्तें मनवाना हो सकता है. हाल में ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा था कि बैठक में यूक्रेन का मुद्दा जरूर शामिल होगा.
याल्टा सम्मेलन से क्यों की जा रही तुलना?
जैसे ही रूस, अमेरिका और चीन के राष्ट्राध्यक्षों के बीच वार्ता की जानकारी सामने आई, इसकी तुलान 81 साल पहले याल्टा में हुए सम्मेलन से होने लगी. साल 1945 में जब दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त होने के था, तब दुनिया के तीन बड़े नेता अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन एक साथ एक मंच पर आए थे और उन्होंने कुल 4 फैसले लिए थे.
अब चीन में पुतिन, जिनपिंग और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक पर जानकारों का मानना है कि इस बैठक से व्यक्तिगत स्तर पर तीनों नेताओं के लिए अच्छे बुरे नतीजे आ सकते हैं, लेकिन दुनिया के लिहात से कोई बड़ा बदलाव शायद ही दिखे. कुछ लोगों का मानना है कि यह मुलाकात केवल हौवा बनाने वाली है.
क्या होगा इस बैठक का भारत पर असर
पुतिन, जिनपिंग और ट्रंप की यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत चीन के पास ही फिलीपींस में एक साथ तीन शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है. ऐसे में दोनों सवाल है कि क्या चीन में होने वाली सुपरपावर्स की बैठक से भारत पर भी कोई असर होगा?
जानकार मानते हैं कि भारत एक बड़ा बाजार है और रूस, चीन और अमेरका तीनों देशों को उसका हमेशा जरूरत रहेगी. हालांकि, चीन और भारत को अपने सीमा विवाद आपस में सुलझाने होंगे. रूस भी भारत से दोस्ती बरकरार रखेगा. वहीं, अमेरिका को भी भारत का बाजार काफी सूट करता है.