App

कैरोलिन लेविट की जगह इस महिला को मिली प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी, ट्रंप ने सौंपी व्हाइट हाउस की कमान; कौन हैं केटी जकारिया?

Tump Press Secretary Katie Zacharia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नई प्रेस सेक्रेटरी का ऐलान किया है. कंजर्वेटिव कमेंटेटर केटी जकारिया को वॉशिंगटन की कमान सौंपी थी. वह ट्रंप प्रशासन की कट्टर समर्थक हैं.

कैरोलिन लेविट की जगह इस महिला को मिली प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी, ट्रंप ने सौंपी व्हाइट हाउस की कमान; कौन हैं केटी जकारिया?

Katie Zacharia: प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंजर्वेटिव कमेंटेटर केटी जकारिया को अगला व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी चुना है. केटी फिलहाल ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के लिए काम करती हैं. वह ट्रंप के दोनों कार्यकालों में राष्ट्रपति की छठी मुख्य प्रवक्ता बनेंगी. इससे पहले उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) में कुछ समय के लिए प्रवक्ता के तौर पर काम किया था.  

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में केटी जकारिया को वफादार और MAGA की प्रशंसक और इसकी सदस्य बताया. उन्होंने कहा कि केटी का रिकॉर्ड क्लीन रहा है. इससे पहले व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने अगस्त 2026 में व्हाइट हाउस छोड़ा था. बताया जा रहा है कि अब उन्होंने 'फॉक्स न्यूज' जॉइन कर लिया है.  

मुझे केटी पर भरोसा है: ट्रंप 


ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर लिखा कि वह पहले उनके कैंप में शामिल रही हैं और उन्होंने अहम स्विंग स्टेट्स में मदद की है, जहां उन्होंने सभी 7 राज्यों में जीत हासिल की.' ट्रंप ने लिखा,' मुझे भरोसा है कि केटी अगली व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर हमारे देश के लिए शानदार नतीजे देंगी, क्योंकि मीडिया अमेरिकी जनता और मेरे प्रशासन के बीच उनका सम्मान है और वह उनके साथ बेहतरीन ढंग से काम करेंगी.' 

 

जकारिया ने भी अपने 'X' अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ट्रंप को धन्यवाद करते हुए लिखा,' 250 साल के इस अहम पड़ाव पर राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी लोगों की सेवा करना जीवन भर का सम्मान है.'

ट्रंप की क्टर समर्थक हैं केटी 


'BBC' की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 साल की पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट केटी जकारिया अपने जीवन में अधिकतर समय रिपब्लिकन पॉलिटिक्स में एक्टिव रही हैं.  उन्होंने साल 2006 में बुश एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान रिपब्लिकन नेशनल कमेटी और व्हाइट हाउस के पॉलिटिकल अफेयर्स ऑफिस के लिए इंटर्न के तौर पर काम किया था. जकारिया के 'लिंक्डइन प्रोफाइल' के मुताबिक,  जून से वह ट्रंप की मीडिया कंपनी और 'ट्रुथ सोशल'  के लिए सीनियर कम्युनिकेशंस एडवाइजर रही हैं. उन्होंने इस साल फरवरी-मार्च 2026 तक होमलैंड सिक्योरिटी में भी काम किया था. जकारिया लंबे समय से ट्रंप और उनके प्रशासन की पॉलिसी की कट्टर समर्थक रही हैं.

फिल्म प्रोड्यूसर संग रचाई शादी 


केटी जकारिया कंजर्वेटिव टेलीविजन नेटवर्ट 'फॉक्स न्यूज' और 'न्यूजमैक्स' पर दिखाई देती हैं. उन्होंने पहले 'फिक्स कैलिफॉर्निया' नाम के एक कंजर्वेटिव ग्रुप के लिए कानूनी सलाहकार के तौर पर काम किया था. केटी ने 'पेपरडाइन यूनिवर्सिटी' के 'सीवर कॉलेज' से पॉलिटिकल साइंस और गवर्नमेंट में BA किया है. उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी के 'पेपरडाइन कारुसो स्कूल ऑफ लॉ' से कानून की पढ़ाई भी की है. उन्होंने मई 2011 में फिल्म प्रोड्यूसर टायलर जकारिया से शादी की थी और उनके 4 बच्चे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More